Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    50 आतंकी तैयार करने का टारगेट:ISIS आतंकी ने 10 हैंडलर के नाम बताए, ATS ने रिमांड खत्म होने पर जेल भेजा

    8 hours ago

    1

    0

    ISIS आतंकी संगठन के लिए काम कर रहे मेडिकल स्टूडेंट काे 50 आतंकी तैयार करने का टारगेट मिला था। इसके लिए वह 10 हैंडलर की मदद से काम कर रहा था। ATS ने मुरादाबाद से गिरफ्तार हारिस अली को रिमांड पूरी होने के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पांच दिन चली पूछताछ में हारिस ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। ATS की पूछताछ में सामने आया कि हारिस का नेटवर्क सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं था, बल्कि बिहार, दिल्ली और पंजाब तक फैला हुआ था। उसने कुल 10 ऐसे सहयोगियों के नाम बताए हैं, जिनमें चार यूपी के रहने वाले हैं, जबकि छह अन्य अलग-अलग राज्यों से जुड़े हैं। इन सभी को देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए फंडिंग भी की जा रही थी। ATS अब इन सभी संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। मेडिकल छात्र चला रहा था आतंकी नेटवर्क जांच में यह भी सामने आया है कि हारिस अली मुरादाबाद के एक मेडिकल कॉलेज में डेंटल सर्जरी की पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई के साथ-साथ वह ISIS के लिए काम कर रहा था और युवाओं को अपने नेटवर्क से जोड़ रहा था। ATS ने उसे पिछले सप्ताह मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था और पूछताछ के लिए 5 दिन की रिमांड पर लिया था। 50 से ज्यादा युवाओं को जोड़ा, ब्रेनवॉश किया पूछताछ में हारिस ने बताया कि उसने इंटरनेट मीडिया के जरिए 50 से अधिक युवाओं को अलग-अलग ग्रुपों में जोड़ा था। इन युवाओं को धीरे-धीरे संगठन की विचारधारा से प्रभावित कर ब्रेनवॉश किया। उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया जा रहा था। उसने यह भी कबूल किया कि ISIS ने उसे उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और पंजाब में 50-50 युवाओं के ग्रुप तैयार करने का लक्ष्य दिया था। ATS को हारिस के लैपटॉप से कई अहम ई-मेल भी मिले हैं। इन ई-मेल के जरिए वह ISIS के एजेंटों को देश से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां भेज रहा था। उसने कुछ महत्वपूर्ण स्थानों की तस्वीरें भी एजेंटों को भेजी थीं, जो सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील है। सीधे संपर्क में रहने वालों की भी दी जानकारी हारिस ने पूछताछ के दौरान उन युवाओं की भी जानकारी दी है, जो सीधे उसके संपर्क में थे और सक्रिय रूप से उसके साथ जुड़े हुए थे। ATS इन इनपुट्स के आधार पर नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने की रणनीति पर काम कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपहरण और हत्या के दो आरोपियों को फांसी की सजा:अदालत ने सुनाया फैसला, 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया
    Next Article
    टिकैत बोले- BJP चुनाव में हिंदू-मुस्लिम मुद्दा उठाती है:संभल विकास को बताया 'हिंदू-मुस्लिम ट्रायल', मंशा पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment