Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा:गोंडा-लखनऊ हाईवे जाम, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की

    15 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा-लखनऊ हाईवे पर तिवारी पुरवा बालपुर जाट के पास एक कार की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची शिवानी सिंह की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। घटना में शिवानी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। आक्रोशित परिजनों ने प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे देहात पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की है। इस झड़प का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें परिजन और स्थानीय लोग पुलिसकर्मियों के साथ विवाद करते दिख रहे हैं। घंटों चले इस हंगामे के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पांच वर्षीय शिवानी सिंह के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवानी सिंह के पिता का नाम सुनील सिंह है, जो जगन लाला पुरवा बालपुर जाट के निवासी हैं। परिवार के सदस्य सड़क किनारे खड़े थे, तभी गोंडा से लखनऊ की ओर जा रही एक चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद परिजन शव को रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। जब पुलिसकर्मी समझाने पहुंचे, तो परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। उन्होंने बताया कि मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। माहौल खराब करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में रायला 2026 संपन्न, आरएसडी एकेडमी चैंपियन:300 विद्यार्थियों ने खेल, बौद्धिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में लिया भाग
    Next Article
    महोबा के SDO ने BJP नेताओं को कहा 'अनपढ़':विवादित ऑडियो वायरल होने पर भाजपा नेता ने SP-DM से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment