Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 साल का बेटा लापता, लिव-इन पार्टनर बोला-मैंने मार डाला:गोरखपुर पुलिस ने हिरासत में लिया, CCTV खंगाले; नदी में शव तलाश रही

    17 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के शाहपुर स्थित मानस विहार कॉलोनी से गुरुवार सुबह 5 साल का आरुष शर्मा लापता हो गया। उसकी मां रूबी को अपने लिव-इन पार्टनर रितिक यादव पर अगवा करने का शक हुआ तो उसने पुलिस से शिकायत की। पुलिस की पूछताछ में रितिक ने बच्चे की हत्या कर शव राप्ती नदी में फेंकने की बात कही है। पुलिस आरोपी की निशानदेही पर बाघागाड़ा स्थित राप्ती नदी में बच्चे के शव की तलाश कर रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। हालांकि, शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस फिलहाल मामले को संदिग्ध मान रही है। 2 साल से आरोपी लिव-इन में था महराजगंज के मटिया निवासी रूबी शर्मा की शादी 10 साल पहले सहजनवा के मटियरा निवासी देवनंदन शर्मा से हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा ननिहाल में रहता है, जबकि 5 साल का आरुष मां के साथ था। करीब दो साल पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। दोनों का परिवार न्यायालय में तलाक का मुकदमा चल रहा है। इसी दौरान रूबी के संबंध अपने ससुराल में रहने वाले रितिक यादव से हो गए। इसके बाद दोनों शाहपुर के पादरी बाजार स्थित मानस विहार कॉलोनी में किराये के मकान में रहने लगे। मां के काम पर जाने के बाद लापता हुआ बच्चा रितिक अपने ममेरे भाई की कार चलाता था। रूबी पहले पादरी बाजार के एक मार्ट में काम करती थी। बाद में वह मोहल्ले में घरेलू काम भी करने लगी। दोनों के बीच अक्सर पैसों को लेकर विवाद होता था। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे रूबी काम पर चली गई। उस समय आरुष कमरे में सो रहा था। रूबी के मुताबिक, जब वो लौटकर आई तो आरुष नहीं मिला। रितिक से पूछा तो उसने झिड़ककर कहा, मुझे नहीं पता। उसने काफी तलाश किया लेकिन आरुष का कहीं पता नहीं चला। उसे शक है कि रितिक ने ही उसका किडनेप कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह आरुष को बाघागाड़ा स्थित राप्ती नदी के पास ले गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नदी में फेंक दिया। थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी को लेकर बाघागाड़ा पहुंची। वहां पुल के पास नदी में बच्चे के शव की तलाश शुरू की गई। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी देख रही है। पुलिस बोली- शव मिलने तक मामला संदिग्ध सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी ने पूछताछ में बच्चे को मारकर शव राप्ती नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर बाघागाड़ा पुल के पास नदी में तलाश की जा रही है। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी मामला संदिग्ध लग रहा है। जब तक शव नहीं मिलता तब तक हत्या की बात की पुष्टि नहीं हो सकती। जल्द ही आरुष को ढूंढ निकाला जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर समेत 18 शहरों में अस्थायी लेबर अड्डे खुलेंगे:मजदूरों को मुफ्त बिस्तर और खाना मिलेगा, 60 बेड तक की व्यवस्था होगी
    Next Article
    स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर की निशानदेही का विरोध किया:कासगंज-अमांपुर रोड पर सेंटर पॉइंट 3-4 फुट खिसकाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment