Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 करोड़ की टंकी बनी, 3 साल से पानी नहीं:अयोध्या के सिधौना-पाराधमथुआ में 10 हजार लोग शुद्ध पेयजल से वंचित

    1 hour ago

    2

    0

    जिले के मिल्कीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सिधौना और पाराधमथुआ में ग्रामीण पाइप पेयजल योजना का हाल बेहद चिंताजनक है। नमामि गंगे एवं जल पूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से वर्ष 2022 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना था, लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद भी लोगों को एक बूंद पानी नसीब नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त 2022 को लगभग 506.37 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जिसे वर्ष 2023 तक पूरा कर लिया जाना था। योजना के तहत दोनों ग्राम पंचायतों की करीब 10 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना लक्ष्य था। शुरुआती दौर में गांवों में पाइपलाइन बिछाई गई और घर-घर कनेक्शन भी दिए गए, जिससे ग्रामीणों में उम्मीद जगी कि अब उन्हें बेहतर गुणवत्ता का पानी मिलेगा। हालांकि, आज स्थिति यह है कि पाइपलाइन और कनेक्शन होने के बावजूद जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि योजना अधूरी पड़ी है और टंकी को चालू करने के लिए जरूरी कार्य अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। विशेष रूप से सोलर पैनल की स्थापना का काम लंबित है, जिसके बिना जलापूर्ति संभव नहीं हो पा रही है। ग्रामीण राजकुमार, राधेश्याम, देवी प्रसाद, अशोक कुमार, राम सजीवन और राजमणि समेत दर्जनों लोगों ने बताया कि “तीन साल से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन आज तक एक बूंद पानी नहीं मिला। पाइपलाइन सिर्फ दिखावे के लिए रह गई है।” इस संबंध में जब जल निगम के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा। वहीं अवर अभियंता लाल बिंद से भी संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द योजना को पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू कराई जाए, ताकि उन्हें स्वच्छ पेयजल का लाभ मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ से हज यात्रियों का तीसरा जत्था रवाना:428 यात्रियों ने भरी उड़ान , हज सचिव बोले- भीषण गर्मी में दी जा रही है विशेष मेडिकल सुविधा
    Next Article
    जौनपुर में भीषण गर्मी, न्यायालयों का समय बदला:DM ने 1 मई से 30 जून तक नई व्यवस्था लागू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment