Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला शूटर एनकाउंटर में ढेर:मुरादाबाद में 50 हजार का इनामी था, हत्या-लूट समेत 36 मुकदमे दर्ज थे

    3 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद पुलिस ने बुधवार रात एनकाउंटर में उधम सिंह गैंग के शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी को ढेर कर दिया। एनकाउंटर सिविल लाइंस इलाके में पोस्टमॉर्टम हाउस के पास किया गया। आरोपी पर हत्या-लूट समेत 36 मुकदमे थे। वह 50 हजार का इनामी भी था। एसएसपी सतपाल अंतिल समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। वेस्ट यूपी का कुख्यात अपराधी उधम सिंह 4 साल, 8 माह और 5 दिन बाद 26 मार्च को ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ है। उसकी रिहाई के बाद मेरठ पुलिस ने अलर्ट जारी किया था। उसकी तलाश में वेस्ट यूपी के तमाम जिलों की पुलिस अलर्ट मोड पर थी। आरोपी आशु ने एक बड़े व्यापारी से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। इसी मामले में वह फरार चल रहा था। साल 2010 में आशु एक हत्या के मामले में जेल गया था। जेल में रहते हुए उसका संपर्क कुख्यात उधम सिंह गैंग के लोगों से हुआ। बाहर आने के बाद वह इस गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया। जमानत पर छूटने के बाद वह लूट और हत्या की घटनाओं को अंजाम देने लगा। इसी दौरान वेस्ट यूपी के कई थानों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हो गए। 8 साल में 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया राज्य सरकार के अनुसार, मार्च 2017 से अक्टूबर 2025 तक यूपी पुलिस ने 259 अपराधियों को एनकाउंटर में ढेर किया है। इस दौरान 15,000 से अधिक पुलिस एनकाउंटर हुए, जिनमें 31,000 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार हुए और 10,000 से अधिक को गोली मारी गई। खबर अपडेट की जा रही है ….
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिरला मंदिर के पास शराब दुकान खुली:स्थानीय लोगों और महिलाओं ने किया विरोध, पुलिस मौके पर पहुंची
    Next Article
    कुशीनगर में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव का आयोजन:विकास, निवेश और सांस्कृतिक गतिविधियों का संगम दिखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment