Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    487 ट्रेनी सिपाही पुलिस बल का हिस्सा बने:पासिंग आउट परेड के बाद ली शपथ, मुख्यमंत्री का संदेश प्रसारित

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी रिजर्व पुलिस लाइंस में शनिवार को 487 आरक्षियों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर अनुशासन और दक्षता का प्रदर्शन किया। समारोह के मुख्य अतिथि किरन एस. थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने की। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों के उत्कृष्ट टर्नआउट व प्रशिक्षण की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन लाइव प्रसारित किया गया। उन्होंने नव आरक्षियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने का संदेश दिया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने सभी आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही ये सभी जवान औपचारिक रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गए।प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आरक्षी उदित सिंह को सर्वांग सर्वोत्तम घोषित किया गया और वे परेड कमांडर प्रथम भी रहे। सत्यप्रकाश शुक्ला और ऋषभ अहलावत सहित अन्य प्रशिक्षुओं को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि किरन एस. ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस की वर्दी केवल नौकरी नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने जवानों को आधुनिक चुनौतियों, विशेषकर साइबर अपराध से निपटने के लिए निरंतर सीखते रहने की सलाह दी। पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने सभी नवागत आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उनके परिजनों को बधाई दी और प्रशिक्षण टीम के प्रयासों की सराहना की। देखें कार्यक्रम की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में 362 नवआरक्षियों की पासिंग आउट परेड संपन्न:अंश वर्मा बने सर्वांग सर्वोत्तम, अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन
    Next Article
    कानपुर में कल से दो दिन बिजली रहेगी प्रभावित:12 इलाकों में मिलेगी आंशिक सप्लाई, 10 एमवी ट्रांसफार्मर बदलने का किया जायेगा काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment