Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    46 मुस्लिम बहुल सीटों में 31 पर भाजपा पहली पसंद:सपा 15 सीटों पर नंबर-1; लोग 18 सीटों पर नए कैंडिडेट चाहते हैं

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी की सियासत में मुस्लिम एक बड़ा फैक्टर हैं। मुस्लिमों की 19% आबादी है। 46 ऐसी सीटें हैं, जहां 30 से 60% तक मुस्लिम आबादी है। इन 46 सीटों में 24 पर भाजपा, 20 पर सपा, एक-एक सीट पर अपना दल (एस) और सुभासपा के विधायक हैं। दैनिक भास्कर सर्वे रिजल्ट में इन 46 मुस्लिम बहुल सीटों में 31 पर लोगों ने भाजपा को पहली पसंद चुना। बाकी 15 सीटों पर सपा पहली पसंद बनी। इस तरह सपा को 5 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। भाजपा के सहयोगी दलों को भी 1-1 सीटों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि, ये सीटें भाजपा में ही शिफ्ट होती दिख रही हैं। 46 में से 18 सीटों पर 2027 के विधानसभा चुनाव में लोग नए चेहरों को बतौर कैंडिडेट देखना चाहते हैं। 46 मुस्लिम बहुल सीटों के सर्वे रिजल्ट को मुस्लिम-हिंदू विधायकों के हिसाब से समझेंगे पहले मुस्लिम विधायक वाली 13 सीटें इनमें सपा के 11, अपना दल (एस) और सुभासपा के एक-एक मुस्लिम विधायक हैं। सर्वे में लोग 10 विधायकों को अगली बार बतौर कैंडिडेट नहीं देखना चाहते हैं। सिर्फ 3 विधायक को दोबारा कैंडिडेट बनाने के लिए लोगों का जवाब ‘हां’ आया। 5 सीटों पर नए चेहरे बने पहली पसंद अब हिंदू विधायक वाली 33 मुस्लिम बहुल सीटें इन सीटों में इस वक्त भाजपा के 24 और सपा के 9 विधायक हैं। सर्वे में जनता 27 विधायकों को अगली बार कैंडिडेट नहीं देखना चाहती। शाहजहांपुर विधायक एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और खलीलाबाद से भाजपा विधायक अंकुर तिवारी के बारे में लोग कोई राय नहीं बना पाए। वहीं, 4 विधायकों से जनता खुश है। अगली बार भी उन्हें कैंडिडेट के रूप में देखना चाहती है। 13 सीटों पर नए चेहरे, बने पहली पसंद सहारनपुर नगर. राजीव गुंबर भाजपा के विधायक हैं। 44% ने भाजपा से राघव लखनपाल शर्मा को पहली पसंद बताया। बिजनौर. सुचि चौधरी भाजपा से विधायक हैं। 53% ने भाजपा से मौसम चौधरी को पहली पसंद बताया। मुरादाबाद नगर. रितेश कुमार गुप्ता भाजपा से विधायक हैं। 77% ने भाजपा से केके मिश्रा को पहली पसंद बताया। चंदौसी (संभल). भाजपा से गुलाब देवी विधायक हैं। 90% ने भाजपा से मंजू दिलेर को बतौर उम्मीदवार पहली पसंद बताया। नौगांवा सादात (अमरोहा). सपा से समरपाल सिंह विधायक हैं। 78% सपा से अशफाक अली खां को पहली पसंद बताया। मेरठ कैंट. भाजपा से अमित अग्रवाल यहां विधायक हैं। 67% भाजपा से मयंक अग्रवाल को पहली पसंद बताया। मेरठ दक्षिण. डॉ. सोमेंद्र सिंह तोमर यहां से भाजपा के विधायक हैं। 62% भाजपा से प्रवीन भड़ाना को पहली पसंद बताया। गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़). हरेंद्र सिंह भाजपा के विधायक हैं। 35% लोग भाजपा से राजीव सिरोही को बतौर कैंडिडेट देखना चाहते हैं। अलीगढ़. भाजपा से मुक्ता संजीव राजा विधायक हैं। 62% जनता डॉ. विभव वार्ष्णेय को प्रत्याशी देखना चाहती है। बरेली कैंट. संजीव अग्रवाल भाजपा के विधायक हैं। 88% लोग भाजपा से उमेश गौतम को प्रत्याशी बनाने के पक्ष में हैं। पीलीभीत. भाजपा के संजय सिंह गंगवार विधायक हैं। 54% लोग भाजपा से सत्यपाल गंगवार को कैंडिडेट बनते देखना चाहते हैं। शाहजहांपुर. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधायक हैं। 58% जनता यहां से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर विनय अग्रवाल को देखना चाहती है। लखनऊ मध्य. सपा के रविदास मेहरोत्रा विधायक हैं। 56% लोग यहां से सपा के अगले कैंडिडेट के तौर पर नवीन धवन उर्फ बंटी को देखना चाहते हैं। 30% से कम आबादी वाली 18 मुस्लिम विधायकों की सीटें यूपी की 46 सीटों के अलावा 18 सीटें ऐसी हैं, जहां पर 30% से कम मुस्लिम आबादी है। यहां विधायक भी मुस्लिम हैं। इनमें 16 सपा के और 2 आरएलडी के विधायक हैं। सर्वे में 17 विधायक को उनके क्षेत्र की जनता ने नापसंद किया। सिर्फ कांठ विधायक कमाल अख्तर को 52% लोग अगली बार बतौर सपा प्रत्याशी देखना चाहते हैं। सपा के कब्जे वाली 16 सीटों में 8 पर भाजपा तो 8 पर सपा को पहली पसंद की पार्टी चुना। आरएलडी की दोनों सीटों पर लोगों ने भाजपा को पहली पसंद बताया। 18 में से 3 पर नए चेहरे बने पसंद ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें - 13 मंत्रियों की सीटों पर नए चेहरे बने पहली पसंद, डिप्टी सीएम की सीट पर सपा नंबर वन; यूपी के मंत्रियों की सीटों का हाल दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजों में सामने आया है कि यूपी के 40 में से 33 मंत्रियों को जनता दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाना चाहती। सिर्फ 3 मंत्रियों को दोबारा टिकट देने के लिए ‘हां’ बोला है, जबकि 3 मंत्रियों पर लोग स्पष्ट राय नहीं बना सके। 4 मंत्रियों को जनता ने उनके खराब व्यवहार के कारण पसंद नहीं किया। सर्वे में विधायकों को पसंद करने या नापसंद करने की वजह भी पूछी गई थी। पढ़िए पूरी खबर... यूपी-403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद, सपा को 135 सीटें; NDA के सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा नुकसान यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा की सहयोगी पार्टियों को होता दिख रहा है। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा अपनी सभी 6 सीटों पर पिछड़ती दिख रही है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    7 करोड़ में बनिए अमिताभ बच्चन का पड़ोसी:बिग बी अयोध्या के निवासी या केवल इन्वेस्टर, जानिए उनकी तीनों प्रॉपर्टी का सच
    Next Article
    परमवीर ने ‘मर्दानी3’ और ‘धुरंधर’ का ऑफर ठुकरा दिया था:बोले- सही वक्त नहीं था, सीरीज की स्टारकास्ट बोली- सपना टूटना मरने जैसा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment