Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    41 साल की हूं, मां-बाप ने मेरी शादी नहीं की:माता-पिता और भाई के खिलाफ युवती ने थाने में दी तहरीर, कहा- दूल्हा तलाशें

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज की रहने वाली एक युवती ने अपने परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीद है। वह पुलिस अधिकारियों से गुहार लगा रही है। युवती का कहना है कि वह 41 साल की हो गई लेकिन घरवालों ने उसकी शादी नहीं की। जबकि उसने शादी से कभी इंकार नहीं किया। युवती का कहना है कि माता-पिता, भाई बहन ने झगड़ा कर उसे अकेले रहने पर मजबूर कर दिया। उसने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पुलिस से कहा है कि परिवार वालों को कहें कि उसके लिए उचित वर की तलाश करें। युवती ने अपने आरोपों को साझा करते हुए वीडियो भी बनाया है। अपने ही घरवालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देने वाली युवती का नाम माधुरी पटेल है। वह सरायइनायत थाना क्षेत्र के मनापुर उर्फ बगईकला गांव की रहने वाली है। माधुरी ने सरायइनायत थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसके साथ हो रहे उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज एवं असुरक्षा के मामले में केस दर्ज किया जाए। माधुरी ने तहरीर में लिखा है कि वह पिछले लगभग 20 वर्षों से अपने ही घर में अकेली रह रही है। क्योंकि उसके माता-पिता ने उसे पारिवारिक कारणों से अलग कर दिया है। इस अवधि में उसके पिता रामराज पटेल, माता बिमला देवी, भाई राजेन्द्र पटेल, भाभी पूनम पटेल और बहन विद्या पटेल उसके साथ बदसलूकी, मारपीट, गालीगलौज तथा मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न कर रहे हैं। उचित वर के साथ विवाह कराएं युवती ने तहरीर में लिखा है कि उसकी उम्र 41 वर्ष है। उसके माता-पिता द्वारा समय पर उसका विवाह न कर पाने का दोष भी उसी ठहराते हैं। जबकि उसने कभी विवाह से इंकार नहीं किया। युवती ने पुलिस से कहा है कि वह चाहती है कि अब उसका विवाह किसी उचित वर के साथ कर दिया जाए, जिससे वह सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सके। 20 साल से आर्थिक मदद नहीं की माधुरी का आरोप हे कि पिछले 20 वर्षों से परिवार से किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिली। उसे न खाने-पीने की व्यवस्था दी जाती है, न वस्त. न अन्य सुविधा। वह स्वयं विद्यालय में पढ़ाकर, दुकानों (जैसे कपड़ों की दुकान, ब्यूटी पार्लर आदि) तथा खेतों में काम करके अपना जीवनयापन करती है। मारपीट का आरोप भी लगाया माधुरी का कहना है कि 27 अप्रैल को वह जब नहा के अपने कमरे में कपड़ा बदलने के लिए गई तो पिता रामराज पटेल, माता विमला देवी, भाई राजेन्द्र पटेल, भाभी पूनम पटेल और बहन विद्या पटेल कमरे में जबरन घुस आए और उसके साथ मारपीट की। पांचो ने मिलकर उसे जान से मारने की कोशिश की, घर के अन्य सदस्यों के बीच-बचाव से वह जान बचाने हेतु शोर मचाकर कमरे से बाहर भागी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में 5 घंटे तक मूसलाधार बारिश:अगले 24 घंटे को लेकर मौसम विभाग में जारी किया अलर्ट, तापमान में गिरावट
    Next Article
    Bhooth Bangla BO Day 14: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहे अक्षय कुमार, जानिए 14वें दिन 'भूत बंगला' ने की कितनी कमाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment