Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    40 साल की महिला को इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार:4 बच्चों को छोड़ बॉयफ्रेंड संग भागी, बोले- मम्मी प्लीज वापस आ जाओ

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर कैंपियरगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 40 साल की महिला को इंस्टाग्राम के जरिए 28 साल के युवक से प्यार हो गया। और एक दिन वह अचानक अपने 4 बच्चों और पति को छोड़कर घर से भाग गई। करीब 10 दिन बाद उसका पता चला। शनिवार को पुलिस उसे ढूंढ कर थाने लाई। फिर बच्चों ने करीब लगभग 2 घंटे तक उसे मनाया और रो- रोकर घर वापस आने को कहा। तब जाकर वह बॉयफ्रेंड को छोड़ अपने पति और बच्चों के साथ रहने को राजी हुई। उसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित वापस घर भेजा। महिला पीपीगंज क्षेत्र में बॉयफ्रेंड के साथ किराए के मकान में रह रही थी। जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार कैंपियरगंज थाना क्षेत्र की 40 साल की महिला कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के जरिए एक 28 साल के युवक संपर्क में आई। बातचीत बढ़ने से दोनों में दोस्ती हो गई। धीरे- धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। बात यहां तक बढ़ गई कि महिला उसके साथ रहने को तैयार हो गई और एक दिन अपने चार बच्चों और पति को छोड़ कर घर से भाग गई। परिवार वालों की जब पता चला तो घर में हड़कंप मच गया। बॉयफ्रेंड के साथ किराए के मकान में रह रही थी सभी ने मिलकर उसे खोजने की कोशिश। फोन लगाने पर भी नहीं लग रहा था। करीब 10 दिन बाद यह पता चला कि वह महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ पीपीगंज क्षेत्रमें एक किराए के मकान में रह रही है। घर ढूंढते हुए शनिवार को महिला के पति, बच्चे, भाई-बहन और अन्य परिजन उसे तलाशते हुए वहां पहुंचे। बच्चों ने अपनी मां को देखकर घर लौटने की भावुक अपील की, लेकिन महिला शुरू में प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस के सामने 2 घंटे हुई पंचायत इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। सूचना मिलने पर पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले आई। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक पंचायत हुई, जिसमें समझौते का प्रयास किया गया। पंचायत के दौरान बच्चों की भावुक अपील, लगातार बच्चों की मिन्नतों और परिजनों के समझाने-बुझाने के बाद महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद छोड़ दी और अपने बच्चों के साथ घर लौटने को राजी हो गई। थाना प्रभारी अरुण सिंह के अनुसार महिला को समझाकर परिजनों के साथ सकुशल घर भेज दिया गया है। वह प्रेमी को छोड़कर अब अपने पति और बच्चों के साथ रहने को तैयार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेहरान यूनिवर्सिटी पर हमले के बाद ईरान का ट्रंप को अल्टीमेटम, कहा- निंदा करो वरना...
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 29 मार्च- आपके काम की खबर:मैराथन के चलते डायवर्जन, हाउस टैक्स की वसूली रविवार को भी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment