Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 साल की भांजी का रेप-मर्डर करने वाले का एनकाउंटर:गाजियाबाद पुलिस ने मार गिराया, 2 सिपाही भी गोली लगने से घायल

    3 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में 4 साल की भांजी से रेप करने वाले मामा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। रविवार को मुठभेड़ के दौरान 2 सिपाही भी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जसीम उर्फ छोटू पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। उसने 11 अप्रैल को भांजी का रेप और मर्डर करने के बाद डेडबॉडी को कार के नीचे फेंक दिया था। बच्ची का परिवार हापुड़ के पिलखुआ का रहने वाला है। वर्तमान में परिवार गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रह रहा है। जानिए पूरा मामला… जसीम उर्फ छोटू (25) मुजफ्फरनगर के सिसौली क्षेत्र का रहने वाला था। वह गाजियाबाद के टीला थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर मजदूरी का काम करता था। उसके कमरे से करीब 100 मीटर की दूरी पर उसकी बहन अपने परिवार के साथ रहती है। 11 अप्रैल (शनिवार) को वह बहन के कमरे पर गया था। बच्ची के पिता ने बताया था कि दोपहर करीब 1 बजे उनका साला छोटू घर पहुंचा। मेरी बेटी को घुमाने के बहाने अपने घर ले गया। देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो मैं छोटू के कमरे पर पहुंचा। वहा मेरी बेटी उसके साथ नहीं थी। मैंने उससे बेटी के बारे में पूछा। उसने बताया कि वह बेटी को मेरे घर के बाहर छोड़ आया था। इस पर मैं और मेरी पत्नी परेशान हो गए, साथ ही बच्ची को ढूंढने लगे। लेकिन, वह नहीं मिली। देर शाम तक जब बच्ची नहीं मिली, तो हमने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास के थानों में बच्ची की फोटो भेजी। पुलिस को देर रात बीकानेर 80 फुटा रोड पर एक बच्ची की लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस की सूचना पर हम लोग मौके पर पहुंचे, तो वह लाश मेरी बेटी की थी। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि मेरी बेटी को खिलाने के बहाने मेरा साला अपने घर ले गया। वहां बच्ची के साथ रेप किया, फिर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को करीब 500 मीटर दूर बीकानेर 80 फुटा रोड पर ले गया। वहां एक कार के नीचे फेंककर अपने कमरे पर आ गया। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'वो बिना शादी के साथ रहते हैं...' अनिरुद्धाचार्य महाराज ने क्यों कही ये बात?
    Next Article
    अखिलेश यादव अपनी भांजी की शादी में पहुंचे:हाथ जोड़कर बोले- PM मोदी जैसा मित्र नहीं चाहिए; दूल्हे का रेवाड़ी में हॉस्पिटल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment