Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 बच्चों की हत्या करने वाली मां का शव मिला:अम्बेडकरनगर में ईंट से कूचकर मार डाला था, पति ने पाकिस्तानी महिला से की दूसरी शादी

    13 hours ago

    1

    0

    अम्बेडकरनगर में 4 बच्चों की हत्या करने वाली मां का शव उसके घर से 100 मीटर दूर नाले के किनारे मिला है। महिला के शरीर पर चोट के कुछ निशान हैं। ये हत्या या आत्महत्या, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसपी प्राची सिंह का कहना है कि शव कीचड़ में लिपटा हुआ था, इसलिए अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शनिवार को महिला ने अपने 4 बच्चों को पहले जहर दिया। इसके बाद ईंट और हथौड़े से कूचकर उनकी हत्या कर दी थी। बच्चों को मारने के बाद वह सीढ़ियों से कूदकर फरार हो गई थी। तब से पुलिस उसकी तलाश में थी। रविवार शाम साढ़े 5 बजे मोहल्ले के एक व्यक्ति ने महिला का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अब पढ़िए पूरा मामला… 4 बच्चों के साथ रहती थी महिला महरुआ के कसड़ा निवासी नियाज (37) सऊदी अरब में नौकरी करता है। उसने चार साल पहले मीरानपुर, मुरादाबाद में पत्नी गाजिया खातून (34) के नाम पर मकान बनवाया था। यहां गाजिया अपने बड़े बेटे शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया के साथ रहती थी। बच्चों से बात न होने पर पिता ने भाभी को किया फोन पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह 7.30 बजे सबसे पहले दूधवाला गाजिया के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो वह लौट गया। दोपहर तक बच्चों से फोन पर संपर्क न होने पर नियाज ने शहजादपुर निवासी भाभी बकीतुनिशा से पता करने को कहा। इस पर भाभी ने पुलिस को सूचना दी। दोपहर तीन बजे पुलिस पहुंची तो घर अंदर से बंद था। पुलिस पहली मंजिल की बालकनी पर चढ़कर घर में दाखिल हुई। पहली मंजिल के कमरे में तखत पर बच्चों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। सूचना पर डीआईजी सोमेन वर्मा, डीएम ईशा प्रिया, एसपी प्राची सिंह ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। पुलिस को घर से एक मोबाइल बरामद हुआ था। बेरहमी से मासूमों का किया कत्ल एसपी प्राची सिंह ने बताया कि कमरे की दीवार से लेकर बिस्तर तक खून के छींटे फैले थे। बच्चों के उल्टी करने के भी निशान मिले हैं। शक है कि हत्या से पहले खाने में जहर दिया गया। इसके बाद बेरहमी से हत्या की गई। बच्चों के सिर पर ईंट और हथौड़े से वार किए जाने की आशंका है। मायके पक्ष के लोग हिरासत में अंबेडकरनगर के भीटी के सम्मनपुर छितैनिया में गाजिया के मायके में देर शाम पुलिस ने दबिश देकर उसके परिजनों को हिरासत में ले लिया। उन सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, गाजिया के पिता मोहम्मद फैजान की तीन बच्चे हैं। नियाज उनकी सगी बहन का बेटा था। इसी से उन्होंने बेटी गाजिया का निकाह किया था। पुलिस से हुई बातचीत में नियाज ने अपनी पत्नी गाजिया के सीधे-साधे होने की बात कही है। नियाज के बड़े भाई की शिकायत पर FIR दर्ज हत्या के बाद देर शाम नियाज के भाई और बच्चों के बड़े पिता सलीम ने आरोपी गाजिया खातून के खिलाफ शिकायत दी थी। आरोप लगाया था कि बच्चों को पहले जहर खिलाया गया, फिर उनकी हत्या कर दी गई। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- मां ने ईंट से कूचकर 4 बच्चों को मार डाला:अम्बेडकरनगर में बालकनी से कूदकर भागी, खून से लथपथ बिस्तर पर मिले शव अम्बेडकरनगर में एक मां ने अपने 4 बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। इसके बाद बालकनी से कूदकर फरार हो गई। वारदात के समय घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। बिस्तर पर खून से लथपथ बच्चों का शव पड़ा था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेसलर विनेश फोगाट बोलीं-मैं भी बृजभूषण के शोषण की पीड़ित:गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, वहां मेरे साथ गलत हुआ तो सरकार जिम्मेदार
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में ‘नो पार्किंग’ पर वार:सड़कों पर फिर उतरी ट्रैफिक पुलिस, 118 वाहनों के काटे चालान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment