Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    385 रंगरूटों के सपनों को मिली उड़ान:नौ महीने की कठिन ट्रेनिंग के बाद रिक्रूट आरक्षी तैयार, पासिंग आउट परेड में दिखाया दम

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज पुलिस लाइन में रविवार को वर्ष 2025 की आरक्षी भर्ती के 385 रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड हुई। करीब नौ महीने के कठिन प्रशिक्षण के बाद इन युवाओं ने वर्दी पहनकर पुलिस सेवा में कदम रखा और अब ये फील्ड ड्यूटी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पासिंग आउट परेड में इन रिक्रूट आरक्षियों ने दम दिखाया। तस्वीरों में देखिए… नौ महीने की मेहनत का मिला परिणाम 21 जुलाई से शुरू हुआ प्रशिक्षण 25 अप्रैल तक चला, जिसमें रिक्रूट्स को शारीरिक दक्षता, परेड, हथियार संचालन, कानून-व्यवस्था और व्यवहारिक पुलिसिंग की गहन ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब इन्हें विभिन्न थानों में तैनात कर व्यावहारिक अनुभव दिलाया जाएगा। पुलिस कमिश्नर ने ली सलामी समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार ने परेड की सलामी ग्रहण की। इस दौरान रिक्रूट्स ने शानदार तालमेल और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए मार्च पास्ट किया, जिसे वहां मौजूद अधिकारियों और दर्शकों ने जमकर सराहा। उत्कृष्ट रिक्रूट्स हुए सम्मानित कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर ने प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। “पुलिस सेवा एक समर्पण” पुलिस कमिश्नर जोगिंदर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस सेवा मात्र एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का कार्य है। उन्होंने नए जवानों से ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी निभाने की अपील की। सीएम और डीजीपी का संबोधन भी दिखाया गया समारोह में रिक्रूट्स को लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी राजीव कृष्ण का संबोधन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव दिखाया गया, जिससे आयोजन और भी खास बन गया। प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने जवानों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में पूरी कर्मठता के साथ ड्यूटी निभाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में इंटर छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला:पीठ पर दांत के निशान, 20 मीटर दूर कपड़े-चप्पल मिली; मां बोली- दुष्कर्म के बाद हत्या की गई
    Next Article
    रस्तोगी बुकमार्ट पर जीएसटी विभाग की 10 घंटे जांच:बुलंदशहर में डीएम के निर्देश पर कार्रवाई, महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment