Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    30 दुर्लभ ग्रंथों का पुनः जीवित करेगा संपूर्णानंद विश्वविद्यालय:वाराणसी में प्रकाशन समिति की बैठक में अहम निर्णय, 6 नए प्रस्ताव भी स्वीकृत

    2 hours ago

    1

    0

    संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रकाशन समिति की बैठक में 30 महत्वपूर्ण ग्रंथों के पुनर्मुद्रण को स्वीकृति प्रदान की गई। यह बैठक रविवार कुलपति कार्यालय में कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विद्वानों के व्यापक विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में प्रकाशित कई महत्वपूर्ण ग्रंथों की देशभर में निरंतर मांग बनी हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए काशी खंड, बृहत्संहिता, जैमिनी सूत्रम, अभिधम्मत संग्रहो, काशी महात्मय, प्रक्रिया कौमुदी, जातकर्म संस्कार, कर्णभेद संस्कार तथा तंत्र संग्रह जैसे प्रमुख ग्रंथों सहित 30 ग्रंथों के पुनर्मुद्रण कराए जाने की अनुमति प्रदान की गई। यह निर्णय न केवल शैक्षणिक जगत के लिए उपयोगी होगा, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगा। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय की अध्ययनमाला एवं ग्रंथमाला के अनुदान प्राप्त होने की स्थिति में प्रकाशित करने की अनुमति दी गई। विद्वानों के आठ में छह ग्रंथों के लिए मिली स्वीकृति वहीं प्रकाशन विभाग को प्राप्त विद्वानों के आठ ग्रंथों में से छह प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर नए शोध और लेखन को भी प्रोत्साहित किया गया। उस दौरान कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित ग्रंथों की मांग पूरे देश में निरंतर बनी रहती है इसलिए इन ग्रंथों के पुनर्मुद्रण कराए जाने की अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यहां दुर्लभ पांडुलिपियों का संपादन तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल ग्रंथों का प्रकाशन होने से इनकी उपयोगिता और मांग निरंतर बढ़ती रहती है। उन्होंने कहा कि संस्कृत ग्रंथों का पुनर्प्रकाशन ज्ञान विरासत को नई ऊर्जा प्राप्त होगी साथ ही, प्रकाशित पुस्तकों के सुव्यवस्थित वितरण हेतु विश्वविद्यालय का विक्रय विभाग सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, जो मांग के अनुरूप ग्रंथों को देशभर में प्रेषित करता है। शैक्षणिक प्रतिबद्धता और भारतीय ज्ञान परंपरा के पुनरुत्थान के प्रति उसके संकल्प को दर्शाता है। बैठक में कुलसचिव राकेश कुमार सहित प्रो. शीतला प्रसाद उपाध्याय, प्रो. जीतेन्द्र कुमार, प्रो. महेन्द्र पाण्डेय, प्रो. रमेश प्रसाद, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, डॉ. विशाखा शुक्ला एवं श्री कौशल कुमार झा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल प्रिंसिपल ने छात्रा की मां से की बदसलूकी, VIDEO:स्कूल से किताबें न खरीदने पर चिल्लाईं, बच्ची का नाम काटने की दी धमकी
    Next Article
    पुलिस चौकी के बाहर सीज गाड़ियों में लगी आग:कौशांबी में दो कार, एक अप्पे, एक टेंपो जलकर राख, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment