Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    3 वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत:बिछवां के गणेशपुर में मौसा के घर दावत में हुआ हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    बिछवां थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना रविवार शाम करीब 6 बजे हुई, जिससे परिवार में शोक छा गया। मृतक बच्चे की पहचान भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम वसुआहार निवासी रजित (3) पुत्र बृजपाल के रूप में हुई है। रजित अपनी मां रानी राजपूत के साथ गणेशपुर में अपने मौसा ओमकार पुत्र बालकराम के घर लैंटर की दावत में आया था। शाम करीब 6 बजे रजित घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान ग्रामवासी श्यामपाल पुत्र छोटेलाल ट्रैक्टर लेकर रास्ते से गुजर रहा था। खेलते समय बालक अचानक ट्रैक्टर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी आशीष दुबे ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि दो दिन में यह दूसरी घटना है। इससे एक दिन पहले कुसमरा क्षेत्र में ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से एक 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिल्कीपुर में महिला का घर गिराने पर परिवाद दर्ज:लेखपाल और चौकी इंचार्ज को बनाया आरोपी
    Next Article
    आगरा में मेयर और अधिकारियों का टकराव खुलकर सामने आया:बिना एजेंडे के बुलाई बैठक; निगम प्रशासन ने पार्षदों को नहीं भेजी सूचना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment