Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    29 बीघा में फैली अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर:कैराना में चार स्थानों पर कार्रवाई, नोटिस के बाद भी नहीं हटी प्लॉटिंग

    15 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने कैराना क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को लगभग 29 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण किया गया। यह कार्रवाई सहारनपुर मंडल की मंडलायुक्त और प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना के निर्देश पर की गई। इस अभियान के तहत चार अलग-अलग स्थानों को चिन्हित कर अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। ध्वस्त की गई प्लॉटिंग में खसरा नंबर 1276 में लगभग 4 बीघा, खसरा नंबर 1410 में करीब 10 बीघा, ईदगाह के पीछे लगभग 13 बीघा और कैराना बाईपास मोड़ पर करीब 2 बीघा भूमि शामिल है। इन सभी स्थानों पर बिना अनुमति के अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण ने संबंधित भू-स्वामियों और प्लॉटिंगकर्ताओं को पहले ही नोटिस जारी किए थे। चालानी कार्रवाई के बाद ध्वस्तीकरण के आदेश भी दिए गए थे, लेकिन अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्राधिकरण को बुलडोजर चलाना पड़ा। ध्वस्तीकरण के दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, पूरी टीम और संबंधित थाने की पुलिस मौके पर मौजूद रही। इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति के किसी भी प्लॉटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में खेतों में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत:वन विभाग के अफसरों ने पैरों के निशान देखे, किसान खेतों से भागे, लगाया पिंजरा
    Next Article
    श्रवण देवी मंदिर में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार:22 अप्रैल को 101 आचार्य कराएंगे अनुष्ठान, गैर जनपदों से बटुक होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment