Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    24 घंटे में पलटी कहानी, मां की भी लाश मिली:जिसे बताया गया 4 बेटों का कातिल; उसकी लाश पर चोट के निशान

    2 hours ago

    2

    0

    अम्बेडकरनगर के अकबरपुर थाने के चार मासूमों की हत्या का सनसनीखेज मामला अब सिर्फ एक जघन्य अपराध नहीं, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल बन गया है। महज 24 घंटे के भीतर पूरी कहानी उलटती नजर आ रही। जिस मां गाजिया खातून को पुलिस ने हत्यारोपी बताकर तलाश शुरू की, वही महिला अब खुद संदिग्ध हालात में मृत मिली है। बता दे कि बीते शनिवार को मुरादाबाद मोहल्ले के एक बंद कमरे में चार बच्चों के खून से लथपथ शव मिलने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मां को ही कातिल घोषित कर दिया। बिना ठोस फॉरेंसिक पुष्टि के यह मान लिया गया कि उसने बच्चों को पहले जहर दिया और फिर ईंट से कूचकर हत्या की। फोटो जारी हुई, तलाश शुरू हुई और कहानी लगभग तय कर दी गई, लेकिन रविवार को जो सामने आया, उसने पूरे घटनाक्रम की नींव हिला दी। घर से महज 100 मीटर दूर नाले के किनारे उसी महिला का शव मिला। शरीर पर चोट के निशान, हालात संदिग्ध। अब सवाल यह है कि क्या पुलिस ने जिस पर उंगली उठाई, वह खुद ही किसी साजिश का शिकार थी। यह मामला अब तीन बड़े सवालों में सिमट गया है क्या मां ही कातिल थी और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। क्या वह निर्दोष थी और असली कातिल अब भी बाहर है। या फिर पूरी घटना के पीछे कोई गहरी साजिश है, जिसे समझने में पुलिस चूक गई। स्थानीय लोगों में आक्रोश है कि पुलिस ने पहले ही दिन निष्कर्ष निकालकर जांच की दिशा तय कर दी, जिससे अहम सबूत नजरंदाज होते गए। अब जब कहानी पलट चुकी है, तो वही पुलिस हर एंगल से दोबारा जांच की बात कर रही है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं, घटनास्थल और आसपास के इलाकों को फिर से खंगाला जा रहा है। इस बीच सऊदी अरब में रह रहा पति सोमवार तक पहुंच सकता है। उसके बयान से पारिवारिक हालात, रिश्तों और संभावित वजहों पर नई रोशनी पड़ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहनाई की जगह गूंजी चीखें:जहां से निकलनी थी ननद की डोली, वहां से निकली भाभी की अर्थी
    Next Article
    विमेंस टी20WC- चंडीगढ़ की नंदनी का टीम इंडिया में सिलेक्शन:WPL में विकेटों की हैट्रिक लगा चुकीं; बोलीं- बुमराह मेरे रोल मॉडल, कप लेकर आना है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment