Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    22 दिनों में दो सगे भाई फंदे से लटके मिले:प्रयागराज में MLA हाकिम लाल पर FIR, विधायक ने दो करोड़ की जमीन कब्जाई

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज की हंडिया विधानसभा के सपा विधायक हाकिम लाल बिंद पर हत्या की एफआईआर दर्ज हुई है। विधायक हाकिम लाल बिंद के अलावा उनकी रिश्तेदार गायिका समेत अन्य को भी नामजद किया गया है। हंडिया पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। मामला 22 दिनों के अंदर दो भाइयों की मौत से जुड़ा है। एक भाई का शव घर के पास पेड़ से फंदे से लटकता मिला था। जबकि दूसरे भाई का शव घर के पास टिन शेड से लटका मिला। परिवार वालों का कहना है कि सपा विधायक ने उनकी चार बीघा 8 बिस्वा पुश्तैनी जमीन कब्जा कर ली है। जमीन की कीमत मौजूदा वक्त में दो करोड़ के करीब है। जिला अदालत में इसका केस चल रहा है। पैरवी करने पर विधायक और उनके साथी पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देते थे। आरोप है कि विधायक ने हत्या कराके शव फंदे से लटकवा दिया। सपा विधायक हाकिम लाल बिंद का कहना है कि बीजेपी नेताओं की साजिश और उनके कहने पर एफआईआर कराई गई है। देखिए तस्वीरें… तीसरे भाई ने दर्ज कराई एफआईआर दो सगे भाई सबसे छोटे संतोष कुमार (28) का शव 9 जून को पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। उसके 22 दिन बाद शुक्रवार को सबसे बड़े भाई सुशील कुमार (32) का शव घर के पास टिन शेड में फंदे से लटका मिला। मजले भाई सुनील कुमार उर्फ दारा ने विधायक समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस को दी तहरीर में कहा गया कि दोनों भाई संतोष कुमार और सुशील कुमार को हण्डिया विधायक हाकिम लाल बिन्द के इशारे पर बार बार धमकाया जाता था। कहा जाता था कि हमारा कहा नहीं मानते हो तो पूरे परिवार को खतम कर दिया जाएगा। पहले भाई को शादी करने से पहले धमकी दी गई थी कि शादी करोगे तो मार दिया जाएगा। उसकी शादी के तीन बाद हत्या हो जाती है। आरोपीयों को पुलिस छोड़ देती है। ठीक 22 दिन बाद बिधायक के इशारे पर दूसरे भाई की हत्या कर लटका दिया गया। मुख्य आरोपी हाकीम लाल बिन्द विधायक हण्डिया है। इनके साथ ही सुमित्रा नन्दिनी गायिका निवासी सैदाबाद, अमित गौतम नन्दनी का भाई, गौरी पुत्री ननकू गौतम निवासी सेवना, संजय गौतम गौरी के जीजा का भी नामजद किया गया है। अब जानिए क्या है पूरा मामला… हंडिया थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव निवासी स्वर्गीय इंद्रजीत के पुत्र संतोष कुमार का विवाह 7 जून को सरायममरेज थाना क्षेत्र के हरिपुर मारो गांव की गौरी देवी से हुआ था। 8 जून को दुल्हन की विदाई के बाद संतोष अचानक लापता हो गया। 9 जून को उसका शव घर से लगभग 150 मीटर दूर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। इसके बाद शुक्रवार को उसी परिवार के बड़े बेटे सुशील कुमार का शव टीन शेड के बॉस में दुपट्टे से लटका मिला। 22 दिनों के अंदर दूसरे भाई का शव मिलने पर हंगामा हो गया। परिजनों ने विधायक समेत अन्य पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। दोनों भाइयों की मां लालती देवी का आरोप है कि उनके बेटों की हत्या कर शवों को लटकाया गया। क्या है विवाद जानिए हंडिया के सपा विधायक का घर झिरहिरी गांव में है। आरोप है कि उनके घर के पास की चार बीघा आठ बिस्वा जमीन दोनों भाइयों की मां लालती देवी, राम दुलारी और प्रभावती के नाम है। पुश्तैनी इस जमीन पर विधायक और उनके लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसे लेकर केस चल रहा है। पैरवी की वजह से विधायक नाराज रहते थे और धमकी दिलवाया करते थे। यह जमीन राम खेलावन की थी। उनकी तीन बेटियां राम दुलारी, लालती देवी, प्रभावती देवी हैं। पूरी जमीन तीन बहनों के नाम हो गई। इसमें से राम दुलारी के बेटे पैरवी कर रहे थे। उनमें से दो भाइयों की मौत हो गई। विधायक ने कहा-मुझे फंसाया गया सपा विधायक हाकिम लाल बिंद का कहना है कि उन्हें फंसाया गया। इसमें बीजेपी नेताओं की साजिश है। खासकर मंडल् अध्यक्ष शिव शंकर मौर्या और बीजेपी नेता पप्पू मौर्या ने ये षडयंत्र रचा। विधायक का कहना है कि यह परिवार चारागाह की सरकारी जमीन पर कब्जा किए था। जांच के बाद उस जमीन को सरकार ने कब्जे में लेकर वहां गऊशाला बनवा दिया। बस इसी वजह से जमीन कब्जे का आरोप लगाने लगे। प्रशासन के पास इसके सभी दस्तावेज हैं। एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय का कहना है कि मृतक के घरवालों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जमीन और उससे जुड़े विवादों को खंगाला जा रहा है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें चलते ई-रिक्शा को बंद करने वाले चाइनीज एप बैन:बदमाश ब्लूटूथ के जरिए बैटरी ऑफ कर देते थे; इलेक्ट्रिक कार-स्कूटर को खतरा नहीं दिल्ली समेत कई शहरों में ई-रिक्शा चालकों के लिए परेशानी बने 3 एप को सरकार ने एप स्टोर से हटाने के आदेश दिए हैं। ये एप BAT-BMS, लॉसिजी और इपोच ली-आयन हैं। आईटी मंत्रालय ने इसकी जानकारी शुक्रवार को दी। हालांकि, ये एप प्ले स्टोर पर अब भी मौजूद हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:शिक्षकों को 8 जुलाई से मुफ्त कैशलेस इलाज मिलेगा, सीएम योगी करेंगे योजना का शुभारंभ
    Next Article
    लखनऊ में आज UP-TET का आखिरी दिन:46 केंद्रों पर एक पाली में होगी परीक्षा, तीन स्तर की जांच के बाद मिलेगी एंट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment