Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    22 मई तक हीटवेव का अलर्ट, तापमान 46°C पार जाएगा:आगरा में भीषण गर्मी, तापमान 42°C के पास, सूरज की तपिश ने किया बेहाल

    13 hours ago

    2

    0

    आगरा में सूरज की तपिश बेहाल करने लगी है। शनिवार सुबह से ही धूप इतनी तेज है कि बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तापमान 42°C के आसपास है। खुले में रहने वाले पेड़ की छांव तलाश रहे हैं। मौसम विभाग ने 22 मई तक हीटवेव को लेकर अलर्ट किया है। इस बीच आगरा का तापमान 46°C पार सकता है। आगरा के लोग भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार रहें। इसकी शुरुआत हो चुकी है। सुबह से शाम तक तेज धूप और दोपहर में लू परेशान कर देगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.8°C और न्यूनतम तापमान 28.4°C रहा। जोकि सामान्य से 0.4°C अधिक है। दिन के साथ-साथ रात भी तपने लगी हैं। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति दोपहर में तेज धूप शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। हवा नहीं चल रही। ऐसे में गर्मी और ज्यादा परेशान कर रही है। पिछले सप्ताह कई दिन बारिश और आंधी के चलते गर्मी से राहत थी। तापमान भी नियंत्रित था। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। मगर, अभी कुछ दिन तक आंधी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी। दिन के साथ-साथ रात का भी तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में आगरा का तापमान 46°C पार सकता है। हीटवेट का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप रहेगी। तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 17 से 22 मई तक हीटवेव रहेंगी। इससे तापमान और बढ़ेगा। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    मत करिए चिंता, इलाज में भरपूर मदद देगी सरकार:जनता दर्शन में CM ने 200 लोगों की समस्या सुनी
    Next Article
    वलीमे की दावत में फायरिंग करने वाले बदमाशों से मुठभेड:मासूम समेत तीन को मारी थी गोली, 25 हजार के दो इनामी समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment