Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    22 लाख दीयों से जगमगाए चित्रकूट के घाट:मंदाकिनी किनारे हुआ दीपदान, रामभद्राचार्य ने सोहर गाया

    10 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में रामनवमी पर शुक्रवार शाम मंदाकिनी नदी के घाटों पर 22 लाख दीए जलाए गए। इसके बाद आतिशबाजी की गई। हालांकि, बारिश की वजह से शाम 6:30 बजे शुरू होने वाला कार्यक्रम 2 घंटे की देर से शुरू हुआ। बारिश की वजह से दीए भीग गए और रंगोलियां खराब हो गईं। दीपदान और आतिशबाजी देखने के लिए बड़ी संख्या में घाट पर लोग जुटे। दीपदान के बाद रामघाट पर आरती की गई। आरती में शामिल होने के लिए हाथी और घोड़े पहुंचे। दैनिक भास्कर ने इस मौके को ड्रोन वीडियो में कैद किया। इससे पहले दोपहर में जगतगुरु रामभद्राचार्य ने गाया सोहर गीत गाया। पहले दीपोत्सव की तस्वीरें देखिए… छात्राओं ने घाट की सीढ़ियों पर भगवान राम की रंगोली बनाई बुंदेलखंड से आए कलाकार दिवारी डांस की प्रस्तुति दी। यह वहां का मशहूर डांस है। इस दौरान स्कूली छात्राओं और कलाकारों ने घाट की सीढ़ियों पर भगवान राम समेत कई आकर्षक रंगोलियां बनाईं। हालांकि, बारिश शुरू होने की वजह से घाट पर बनी रंगोलियां खराब हो गईं। इससे पहले जिले के प्रमुख मठ-मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विशेष अनुष्ठान जारी रहे। दोपहर में भगवान श्रीराम के जन्म के समय में पूरा वातावरण "जय श्री राम" के उद्घोष से गूंज उठा। जगतगुरु रामभद्राचार्य ने गाया सोहर गीत दोपहर में संत जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज के आश्रम में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सोहर गाया। सोहर सुनते ही श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर नृत्य करने लगे। भरत मंदिर में महंत दिव्य जीवन दास महाराज ने जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया और राम जन्म के समय शंख-घंटों की ध्वनि के साथ आरती उतारी गई। वहीं, कामदगिरि प्रमुख द्वार पर संत मदन दास के नेतृत्व में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ‘भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला’ से गूंजे मंदिर दिन में शहर के कई मंदिरों में "भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला" जैसे भजन गूंजते रहे। जानकी कुंड स्थित रघुवीर मंदिर में भी जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। यहां विशेष पूजा के बाद आतिशबाजी कर भगवान श्रीराम के प्राकट्य का स्वागत किया गया। दीपदान की पूरी खबर जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के खिलाफ जंग में US ने उतारी बिना ड्राइवर वाली ड्रोन बोट, जानें खासियत
    Next Article
    कानपुर में रामनवमी शोभायात्रा पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल:सुजातगंज में दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा, दिया भाईचारे का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment