Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 रसगुल्ला खा लेने पर बच्चे को डीजल से जलाया:बस्ती में नानी के साथ शादी में पहुंचा था; आरोपी कैटरिंग ठेकेदार फरार

    6 hours ago

    1

    0

    बस्ती जिले में 2 रसगुल्ला खा लेने से नाराज कैटरिंग ठेकेदार ने 11 साल के बच्चे को डीजल से जला दिया। बच्चे की चीख सुनकर लोग दौड़े और आग बुझाई। लेकिन तब वह चेहरे से लेकर कमर तक बुरी तरह झुलस चुका था। बच्चा अपनी नानी के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पहुंचा था। बच्चे को गंभीर हालत में अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। मामा की शिकायत पर पुलिस आरोपी कैटरिंग चालक की तलाश कर रही है। घटना छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मलौली गोसाई गांव की है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... ननिहाल में रहता है बच्चा पीड़ित अमर उर्फ चमन मूलरूप से गोंडा में नवाबगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव का रहने वाला है। उसके पिता संतोष विकलांग हैं। पत्नी सीमा देवी अयोध्या में झाड़ू-पोंछा और बर्तन धुलने का काम करती हैं। उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा अमन मां-पिता के साथ रहता है। जबकि चमन ननिहाल बस्ती के बाघानाला में रहता है। चमन कक्षा- 2 का छात्र है। बुधवार को वह अपनी नानी के साथ उनके भाई गरीबलाल की बेटी की शादी में शामिल होने मलौली गोसाई गांव गया था। रात 8 बजे जब शादी में खाने की व्यवस्था चल रही थी, तभी चमन अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए हलवाइयों की तरफ चला गया। उसने वहां दो रसगुल्ले निकाल कर खा लिए। इस पर कैटरिंग ठेकेदार उस पर भड़क गया। आरोप है कि ठेकेदार ने चमन को पकड़ा और उसे डीजल से जला दिया। कुछ देर के बाद कैटरिंग के दूसरे कर्मचारी आए और बच्चे के मामा देवी प्रसाद से कहा- तुम्हारा बच्चा जल गया है, उसे अस्पताल लेकर जाओ। मामा देवी प्रसाद दौड़कर पहुंचे तो तो देखा चमन तंदूर के पास बुरी तरह झुलसा हुआ था। जलन के कारण जोर-जोर से रो रहा था। तब तक आरोपी कैटरिंग ठेकेदार मौके से भाग चुका था। परिजनों ने बुधवार रात बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से अयोध्या मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। गुरुवार सुबह बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेज दिया गया। चमन ने बताया, कैटरिंग वाले ने डीजल डालकर आग लगा दी थी। घटना के समय वहां कई लोग मौजूद थे। बच्चे के मामा ने दी तहरीर चमन के मामा देवी प्रसाद निषाद ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। देवी प्रसाद ने बताया, उन्हें नहीं पता बच्चा वहां क्या कर रहा था? कैटरिंग वालों ने डीजल छिड़ककर उसे जला दिया। बाद में कैटरिंग कर्मियों ने बुलाकर कहा कि आकर बच्चे को ले जाओ, वह जल गया है। इसके बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। छावनी थानाध्यक्ष चंदन ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिल गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… संभल में ईदगाह-इमामबाड़ा को बुलडोजर चल रहा:भीड़ को अफसरों ने हटाया, 5 थानों की फोर्स और PAC तैनात संभल में ईदगाह और इमामबाड़े पर गुरुवार सुबह 8 बजे से बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है। इमामबाड़ा गिरा दिया गया है। अब ईदगाह को चार बुलडोजरों से तोड़ा जा रहा है। मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात की गई है। इसी बीच, गांव के लोग मौके पर जुट गए। विरोध की आशंका को देखते हुए अफसरों ने उन्हें वहां से हटा दिया। प्रशासन के मुताबिक, करीब 7 बीघा चारागाह की जमीन पर ईदगाह और खाद गड्ढे की भूमि पर इमामबाड़ा बनाया गया था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर पुलिस ने 30 करोड़ का मादक पदार्थ नष्ट किया:74 मुकदमों में जब्त गांजा, स्मैक और चरस शामिल
    Next Article
    जाम की समस्या बढ़ी, सराफा एसोसिएशन ने उठाई मांग:बदायूं में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की मांग, एसएसपी ने दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment