Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 पक्षों के विवाद में युवक को लगी गोली, घायल:गाजियाबाद में लात-घूसे भी चले, एक आरोपी हिरासत में; जांच जारी

    3 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र के सदरपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक को गोली लग गई। घायल युवक की पहचान अमन के रूप में हुई है, जिसे पेट में गोली लगी है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अमन का एक रिश्तेदार सदरपुर गांव आया हुआ था। अमन ने अपने रिश्तेदार और दोस्तों के साथ पार्टी की थी। देर रात जब अमन अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पड़ोस में रहने वाले विकास उर्फ बहुबली और गजेंद्र उर्फ भूरा से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। यह बहस धीरे-धीरे विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लात-घूंसे चले। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के साथ दो-तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। गोली अमन के पेट में जा लगी। गोली लगने के बाद अमन किसी तरह मौके से भागकर अपने घर पहुंचा और फिर अपने भाई के साथ अस्पताल जाकर उपचार कराया। अमन का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि यह वीडियो 28-29 तारीख की रात का है। पुलिस ने मामले में विकास उर्फ बहुबली को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि गोली अमन के ही रिश्तेदार द्वारा चलाए जाने की आशंका है, हालांकि फायर किसने किया, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार, चार-पांच लोग आपस में झगड़ रहे थे, उसी दौरान गोली चली। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा करने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 68 गेहूं क्रय केंद्र शुरू:2,585 रुपए प्रति क्विंटल, 68 केंद्र सक्रिय; पारदर्शिता और किसानों की सुविधा पर जोर
    Next Article
    बलिया के बेटे-बेटियों ने UPPCS में लहराया परचम:आकांक्षा सिंह और निधि पांडेय का CTO पद पर चयन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment