Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 फिट छज्जे के लिए सपा नेता की हत्या:अमेठी में देर रात पड़ोसी दबंगों ने धारदार हथियार से किया हमला, बेटा-बहू और बच्चे घायल

    13 hours ago

    1

    0

    अमेठी में 2 फिट छज्जे के विवाद में सपा नेता की हत्या कर दी गई। सपा नेता का घर बन रहा था। जिसमें 2 फिट झज्जा निकलना था। इस बात का पड़ोसी विरोध कर रहे थे। बुधवार देर रात पड़ोसी इस बात को लेकर सपा नेता के घर में घुस गए। 5 लोगों ने परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में सपा नेता गंभीर घायल हो गए। वहीं उनकी पत्नी, बेटा-बहू और उनके दो बच्चों को भी चोटें आई। मारपीट करने के बाद आरोपी परिवार को धमकाते हुए भाग गए। आरोपियों ने कहा- घर के सभी लोगों को मार डालो, कोई बचने न पाए। आसपास पड़ोस के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचएसी में भर्ती करवाया। जहां से सपा नेता को रायबरेली जिला अस्पताल भेज दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। ये मामला अमेठी के सदर कोतवाली क्षेत्र का है। बूथ एजेंट थे रामफली पाल सपा नेता का नाम रामफली पाल (65) था। वह बूथ एजेंट थे। रामफली पाल (65) के दो बेटे हैं। एक शहर में नौकरी करता है। दूसरा बेटा सुनील पाल, पत्नी अनारा पाल, बहू किरन पाल अपने बच्चे के साथ घर पर ही रहते हैं। रामफली खेती-किसानी का काम भी करते थे। सपा नेता रामफली पाल के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें दो फिट का छज्जा निकाला था। जिसको लेकर पड़ोसी कृष्ण कुमार सिंह(40) पुत्र हरिवंश सिंह से विवाद हो गया। जिसके बाद मामला शांत हो गया। देर रात परिवार के साथ किया हमला बुधवार को लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी। जिसको लेकर 17 जून को फिर से विवाद हो गया। जिसके बाद रात करीब 12 बजे कृष्ण कुमार सिंह उर्फ हरिवंश सिंह, मंजू सिंह, शीतला सिंह, अतुल सिंह, शिरोमणि सिंह तथा उनके साथ आए अन्य लोगों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड, सरिया और अन्य हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए, बोले- आज इन सभी को सबक सिखा के ही रहेंगे। परिवार के सभी लोगों को घेरकर मार डालो। जिसके बाद सपा नेता रामफली पाल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे सुनील पाल, पत्नी अनारा पाल, बहू किरन पाल तथा परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए। इलाज के दौरान सपा नेता की मौत घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल रामफली पाल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उन्हें रायबरेली एम्स भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक के पुत्र सुनील पाल ने नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, घर में घुसकर हमला करने, मारपीट, धमकी देने और अन्य गंभीर आरोपों में कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर कृष्ण कुमार, मंजू सिंह, शीतल सिंह, अतुल सिंह और सुरेमन समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सैदपुर दलशाहपुर गांव में छज्जा निकालने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट में घायल रामफली पाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। ………… ये खबर भी पढ़ें… बिजनौर में दबंग ने कार से गनमैन को रौंदा, VIDEO: टोल प्लाजा पर महिला कर्मचारी से अभद्रता कर रहा था बिजनौर में एक युवक ने पुरैनी टोल प्लाजा पर गनमैन को कार से रौंद दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। टोल कर्मचारियों के मुताबिक, कार चालक ने पहले एक महिला कर्मचारी पर अभद्र टिप्पणी की। महिला ने विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान वहां मौजूद बुजुर्ग गनमैन बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपी उनसे भी उलझ गया। गुस्से में आरोपी ने अपनी कार से गनमैन को जोरदार टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रासायनिक खेती से बढ़ रहीं बीमारियां:गाजियाबाद में डिप्टी सीएम बोले- किसान प्राकृतिक खेती करें, कंपोस्ट खाद और पारंपरिक खेती अपनाएं
    Next Article
    जालौन में यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 लोग घायल:तेज रफ्तार से बिगड़ा संतुलन, उरई से नदीगांव जा रहे थे यात्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment