Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    194 रिक्रूट आरक्षियों ने ली शपथ:अमरोहा पुलिस लाइन में हुआ दीक्षांत समारोह, आईपीएस अजय पांडे रहे मुख्य अतिथि

    3 hours ago

    1

    0

    अमरोहा पुलिस लाइन में आज 194 रिक्रूट आरक्षियों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान नवप्रशिक्षित आरक्षियों ने परेड के साथ शपथ ली। समारोह में नोएडा से आए आईपीएस अजय कुमार पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवप्रशिक्षित आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने जवानों की मेहनत और समर्पण की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत शानदार परेड से हुई, जिसमें रिक्रूट आरक्षियों ने कदमताल करते हुए अपने प्रशिक्षण और अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली। रिक्रूट्स को सम्मानित किया गया अधिकारियों ने कहा कि यह दीक्षांत समारोह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी की नई शुरुआत है। नवआरक्षियों से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता का भरोसा जीतने में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद जताई गई। दीक्षांत समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट्स को सम्मानित भी किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीषण गर्मी में गोवंश संरक्षण पर प्रशासन सख्त:डीएम ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए
    Next Article
    देवरिया में 28 अप्रैल से दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर:सरकारी योजनाओं और सहायक उपकरणों का लाभ मिलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment