Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    18 नवंबर 2017: Manushi Chhillar ने जीता था Miss World का खिताब, दर्ज हैं कई ऐतिहासिक घटनाएं

    4 hours from now

    2

    0

    साल के 11वें महीने के 18वें दिन की बात करें तो कुछ वर्ष पहले की एक खूबसूरत घटना के कारण इस दिन ने इतिहास में अपनी एक खास जगह बनाई है। दरअसल, 18 नवंबर 2017 को भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा की परंपरा को आगे बढ़ाया। हरियाणा के सोनीपत में जन्मी मानुषी ने 17 साल बाद यह खिताब देश के नाम किया। इससे पहले वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने इस खिताब को जीतकर उन गौरवपूर्ण क्षणों पर भारत का नाम लिख दिया था। मानुषी ने मातृत्व को दुनिया का सबसे अधिक वेतन पाने योग्य काम बताकर निर्णायकों को प्रभावित किया। देश दुनिया के इतिहास में 18 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-1727 : महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की। बंगाल के विद्यासागर चक्रवर्ती इस शहर के वास्तुकार थे। 1772 : पेशवा माधव राव प्रथम का निधन और उनके स्थान पर उनके छोटे भाई नारायण राव ने राजगद्दी संभाली। 1918 : उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की। 1928 : वॉल्ट डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म ‘स्टीमबोट विली’ रिलीज हुई और मिकी माउस पहली बार बोलती आवाज वाली फिल्म में दिखाई दिया। 1939 : डच यात्री जहाज साइमन बोलिवर ब्रिटेन के तट के पास जर्मन समुद्री बारूदी सुरंग से टकराकर डूब गया जिससे 85 से अधिक लोगों की मौत हुई। 1948 : बिहार की राजधानी पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे। 1959 : विमानवाहक पोत एचएमएस हर्मुज़ को ब्रिटिश रॉयल नेवी में शामिल किया गया, जिसे 1984 में सेवामुक्त करके भारत को बेच दिया गया।1987 में इसे आईएनएस विराट के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया, जहां इसने 30 वर्ष तक अपनी सेवाएं दीं। 1976 : स्पेन की संसद ने 37 बरस की तानाशाही के बाद देश में लोकतंत्र की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी। 1978 : दक्षिण अफ्रीका के गुयाना में एक धार्मिक समुदाय पीपुल्स टैंपल क्रिश्चियन चर्च के सदस्यों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। शीतल पेय में जहर डालकर पीने से 900 से ज्यादा लोगों की मौत। इनमें 276 बच्चे थे। 1987 : लंदन के किंग्स क्रॉस भूमिगत रेलवे स्टेशन में भीषण आग लगी जिसमें 31 लोगों की मौत हुई और 100 से अधिक घायल हो गए। 1994 : फ़लस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को संयुक्त राष्ट्र ने मान्यता प्रदान की। 2008 : केन्द्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये देने का निर्णय किया। 2013 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान ‘एमएवीईएन’ भेजा। 2017 : भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता। 2019 : बुर्किना फासो में 32 इस्लामी आतंकवादी मारे गए। 2021 : चरमपंथियों ने दक्षिणपश्चिम नाइजर में 25 लोगों की हत्या की। 2022 : निजी कंपनी द्वारा बनाए गए भारत के पहले रॉकेट विक्रम-एस को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया गया। इसी दिन गाजा में जन्मदिन पार्टी के दौरान आग लगने से एक ही परिवार के 17 सदस्यों की मौत। 2023 : उद्योगपति एलन मस्क की अगुवाई वाली कंपनी ‘स्पेसएक्स’ ने अपने विशाल रॉकेट ‘स्टारशिप’ को प्रक्षेपित किया, लेकिन बूस्टर और फिर यान में विस्फोट से इसकी दूसरी परीक्षण उड़ान विफल हो गई। 2024 : भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा पर 213.14 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। यह जुर्माना 2021 में व्हॉट्सएप की निजता नीति अद्यतन के संबंध में अनुचित व्यावसायिक तरीकों को अपनाने के लिए लगाया गया। 2025 : क्लाउडफ्लेयर की तकनीकी समस्या के कारण दुनिया भर में कई वेबसाइटों और इंटरनेट सेवाओं में व्यवधान हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Election Commission की टीम 19 नवंबर को Agra में परखेगी यूपी की चुनावी तैयारियां
    Next Article
    देश-विदेश के बड़े घटनाक्रम: Rahul Gandhi का बयान और Delhi Court के अहम आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment