Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 नवंबर: Mahatma Gandhi के हत्यारे Nathuram Godse को 1949 में हुई थी फांसी

    11 hours ago

    4

    0

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विश्व इतिहास के महानतम नेताओं में शुमार किया जाता है। भारत माता को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी ने जीवनभर अहिंसा और सत्याग्रह का संकल्प निभाया लेकिन उन्हें आजादी की हवा में सांस लेना ज्यादा दिन नसीब नहीं हुआ। भारत 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र हुआ और 30 जनवरी 1948 की शाम नाथूराम गोडसे ने अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के सीने में तीन गोलियां मार दीं।इस अपराध पर गोडसे को फांसी की सजा सुनाई गई और वह 15 नवंबर 1949 का दिन था, जब उसे फांसी दी गई। यह तथ्य अपने आप में दिलचस्प है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गोडसे महात्मा गांधी के आदर्शों का मुरीद था, लेकिन एक समय ऐसा आया जब गोडसे उनका विरोधी बन बैठा और उन्हें देश के बंटवारे का दोषी मानने लगा। देश-दुनिया के इतिहास में 15 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :- 1949 : महात्मा गांधी की जान लेने वाले नाथूराम गोडसे और इस अपराध की साजिश में उसका साथ देने वाले नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी दी गई।1961 : संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाने का ऐलान किया। 1982 : भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनायक नरहरि भावे उर्फ विनोबा भावे का निधन। 1988 : अल्जीयर्स में बैठक के दौरान फलस्तीन नेशनल कौंसिल ने पीएलओ के अध्यक्ष यासिर अराफात के निर्देश पर फलस्तीन की आजादी का ऐलान किया।1989 : पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। 1998 : इराक ने ऐन मौके पर संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षकों को अपने यहां आने की अनुमति दे दी, जिससे वह ब्रिटेन और अमेरिका के हवाई हमले की मार से बच गया। 2000 : झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।2012 : शी चिनफिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने। 2022 : संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया की आबादी आठ अरब होने की घोषणा की। 2023 : भारत में जम्मू-कश्मीर के डोडा में बस के खाई में गिरने से 37 लोगों की मौत, 19 घायल।2023 : विराट कोहली मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए क्रिकेट के इतिहास में 50 एकदिवसीय शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। 2024: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की पार्टी ‘नेशनल पीपुल्स पावर’ (एनपीपी) ने संसदीय चुनाव में दो तिहाई बहुमत हासिल किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gurugram के Pataudi में ऊनी कपड़ों के बाजार में लगी भीषण आग, 25 दुकानें खाक
    Next Article
    PM Modi ने Jharkhand Foundation Day पर दी बधाई, बिरसा मुंडा के बलिदान को किया याद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment