Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    1008 शान्तिनाथ जैन मंदिर में त्रय वेदी शिलान्यास:आचार्य सौरभ सागर मुनिराज ने कहा “माँ” संसार का सबसे छोटा लेकिन सबसे शक्तिशाली शब्द

    1 hour ago

    1

    0

    असौड़ा हाउस स्थित 1008 शान्तिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में सोमवार को भव्य त्रय वेदी शिलान्यास समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम आचार्य सौरभ सागर मुनिराज के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। समारोह के दौरान ह्रीं, ॐ एवं श्रुत स्कंध वेदियों का विधिवत शिलान्यास वैदिक और जैन परंपराओं के अनुसार मंत्रोच्चार के साथ किया गया। मांगलिक द्रव्यों को वेदी की नींव में स्थापित कर पूजन सम्पन्न हुआ, जिससे मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रतिष्ठित परिवारों ने मुख्य शिला, स्वर्ण, रजत, ताम्र शिला, पारे की स्थापना, अचल यंत्र, कलश और स्वास्तिक सहित विभिन्न मांगलिक सामग्रियों के माध्यम से अपनी श्रद्धा अर्पित की। मंदिर समिति ने सभी दानदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चांदी के औजार फावड़ा, गैती, हथौड़ा, कन्नी और तसला विशेष आकर्षण रहे। इनका प्रतीकात्मक उपयोग कर शिलान्यास किया गया और बाद में इन्हें संबंधित परिवारों को भेंट किया गया। अपने प्रवचन में आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि माँ संसार का सबसे छोटा लेकिन सबसे शक्तिशाली शब्द है, जो सृजन, त्याग और करुणा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि जैसे माँ सृष्टि का आधार है, वैसे ही आध्यात्मिक जगत में ॐ पंच परमेष्ठियों अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और साधु का सार है। उन्होंने कहा कि माँ हमें इस संसार में जन्म देती है, जबकि ॐ आत्मा को मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर करता है। इसलिए जीवन में माँ के प्रति कृतज्ञता और ‘ॐ’ के माध्यम से आध्यात्मिक गुणों को अपनाना ही सच्ची साधना है। समारोह में रमेश चंद जैन, नवीन जैन, विनोद जैन, रमाकांत जैन, पंकज जैन, सचिन जैन, उमेश जैन, राजीव जैन, कपिल जैन सहित अनेक परिवारों का विशेष सहयोग रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी बिजली विभाग मुख्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन:सपा महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाने पर जताई नाराजगी, बोली- दो-तीन गुना अधिक आ रहा बिल
    Next Article
    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अजय के स्वास्थ्य के लिए पूजा की:गाजीपुर के हनुमान मंदिर में की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हवन-पूजन किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment