Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 असामाजिक तत्व 6 माह के लिए जिलाबदर:बागपत में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर हुई कार्रवाई, 4 शस्त्र लाइसेंस रद्द

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सूरज राय के निर्देश पर 10 असामाजिक तत्वों को छह महीने के लिए जिलाबदर किया गया है, जबकि चार शस्त्र लाइसेंस रद्द किए गए हैं। यह कार्रवाई जनपद में अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान का हिस्सा है। पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है ताकि शांति व्यवस्था कायम रह सके। जिलाबदर किए गए असामाजिक तत्वों में बागपत कोतवाली से रोहित, सावेज और आकाश शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा, बिनौली थाने से सलमान, दोघट थाने से नितिन और साहिल, छपरौली थाने से सचिन, रमाला थाने से आस मोहम्मद, तथा बालेनी से दीपक और गौतम को भी छह माह के लिए जिलाबदर किया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि जिलाबदर की अवधि के दौरान ये व्यक्ति जिले की सीमा में पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उठाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में बदलते मौसम से बढ़ी मरीजों की संख्या:जिला चिकित्सक ने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी
    Next Article
    90 करोड़ के विकास कार्यों पर 7 मई को फैसला:डीएम की अध्यक्षता में होगी बैठक, 15वें वित्त आयोग के फंड का उपयोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment