Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    10 अप्रैल तक हो सकती है नोएडा प्राधिकरण की बैठक:12 से अधिक प्रस्ताव रखे जाएंगे, 10 हजार करोड़ का बजट पास होगा

    4 hours ago

    2

    0

    नोएडा प्राधिकरण की वित्तीय बैठक 10 अप्रैल से पहले होगी। इसके लिए आईडीसी दीपक कुमार से समय लिया जा रहा है। इस बार कुल 12 से ज्यादा प्रस्तावत रखे जाएंगे। साथ करीब 10 हजार करोड़ का बजट पास किया जाएगा। बैठक में मिक्स लैंड यूज को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है। जिसमें 18 से 25 मीटर चौड़ी सड़क किनारे बने आवासीय श्रेणी के कुछ हिस्से में कामर्शियल एक्टिविटी की जा सकती है। इसके लिए रेट और क्लॉज तैयार किया जाएगा। जिसे बोर्ड में लाया जाएगा। इसके अलावा स्पोर्टस सिटी से जुड़ी आपत्तियां जिनका निवारण किया जा चुका है उनको रखा जाएगा। बता दे स्पोर्ट सिटी मामले में 8 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ सकती है आवंटन दर इस बार 5 से 10 प्रतिशत तक आवंटन दरें बढ़ाने, किसानों की मुआवजा दर तय करने सहित अन्य प्रस्ताव रखे जाएंगे। पहले बोर्ड बैठक अप्रैल महीने में ही कराने की तैयारी थी लेकिन एयरपोर्ट के लोकार्पण के चलते पूरा प्रशासन व्यस्त हो गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बोर्ड बैठक को टाल दिया गया था। इसके अलावा नए नोएडा व एयरपोर्ट के लिए बजट को मंजूरी, किसानों की मांगों से जुड़े समेत अन्य प्रस्ताव रखे जाएंगे। न्यू नोएडा को मिलेगी रफ्तार न्यू नोएडा को बसाने के लिए मुआवजा दर तय की जा सकती है। ये दर यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की मुआवजा दर के आसपास रहने की उम्मीद है। इसका खाका तैयार किया जा चुका है। जिसे बोर्ड रखा जाएगा। पास होने के साथ ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में कल से बारिश-ओले अलर्ट, आंधी चलेगी:बेमौसम बरसात से फसलों को नुकसान, योगी बोले- DM अलर्ट रहें, किसानों को परेशानी न हो
    Next Article
    छत पर टहल रही महिला की गला रेत कर हत्या:बाहर लगी सीढ़ी के रास्ते ऊपर चढ़कर वारदात, चाची सास बोली- जान के बदले जान चाहिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment