Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक पर हमला, गंभीर हालत में सुल्तानपुर रेफर:ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार की जांच की रंजिश में हमले का आरोप

    2 hours ago

    3

    0

    मंगलवार शाम सुल्तानपुर के शिवगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भेटौरा गांव में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। 28 वर्षीय जसवंत सिंह को लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसके बाद उन्हें सुल्तानपुर रेफर किया गया है। परिजनों ने इस हमले का आरोप ग्राम प्रधान पर लगाया है, जिसमें भ्रष्टाचार की जांच को रंजिश का कारण बताया गया है। जसवंत सिंह के भाई बलवंत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि जसवंत मंगलवार शाम शिवगढ़ से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। भेटौरा इंटर कॉलेज के पास शंकर यादव के घर के सामने गांव के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि हमलावरों ने जसवंत को गालियां दीं और जान से मारने की नीयत से लाठी, डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में जसवंत गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत सीएचसी लंभुआ ले गए। जसवंत की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना डायल 112 पर भी दी गई है। बलवंत सिंह ने बताया कि वे ग्राम प्रधान के खिलाफ गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार की जांच करा रहे हैं, और इसी रंजिश के चलते उनके भाई पर यह हमला किया गया है। शिवगढ़ पुलिस ने मामले की जानकारी होने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि वे घटना की जांच कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूल्हे के दोस्त ने शराब के लिए उठाया जग:टोकने पर जमकर मारपीट, 5 घायल; 4 पर FIR दर्ज
    Next Article
    करोड़पति बन गई गोविंदा की 'लाल दुपट्टे वाली' हीरोइन, एक्टिंग छोड़ बनीं बिजनेस वुमन, समय के साथ हो गईं और भी ग्लैमरस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment