Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक को पीटा, धारदार हथियार से हमला, VIDEO:हरदोई में हत्या के प्रयास में 6 नामजद समेत कई पर मुकदमा

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी पीड़ित को पीटते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने 6 नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना गोविंदपुर गांव की है, जहां के निवासी गणेश शंकर मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे गांव में राशन की दुकान के सामने रास्ते में एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान उनके भाई धनंजय मिश्रा ट्रैक्टर लेकर निकले, जिस पर रास्ते से निकलने को लेकर गांव निवासी सर्वेंद्र और उसके भाई से कहासुनी हो गई थी। आसपास के लोगों ने उस समय मामला शांत करा दिया था। हालांकि, देर शाम जब गणेश शंकर मिश्रा अपने कारखाने पर बैठे थे, तभी सर्वेंद्र, उसके भाई, रिंकू, सौरव वर्मा, सुमित, रामकिशोर और कुछ अज्ञात व्यक्ति जान से मारने की नीयत से उन पर हमला करने आ गए। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद गणेश शंकर मिश्रा शिकायत दर्ज कराने कोतवाली जा रहे थे। रास्ते में ही उक्त आरोपियों ने धारदार हथियार से उन पर फिर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें पहले कोथावां सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। गणेश शंकर मिश्रा ने आरोपियों से अपनी जान का खतरा बताया है। पुलिस ने 6 नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, एक साथ साझा आपराधिक कृत्य करने और गंभीर आपराधिक धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईजी, डीएम-एसपी ने 1225 ट्रेनी सिपाहियों को भोजन परोसा:प्रतापगढ़ में पासिंग आउट परेड के बाद भोज, ड्रोन से की निगरानी
    Next Article
    लखनऊ में अक्षय तृतीया पर बाजार हुआ गुलजार:होली के बाद लौटी भीड़ , व्यापारी बोले- सोना- चांदी खरीदना सबसे अधिक शुभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment