Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवा कांग्रेस चलाएगी नौजवान किसान यात्रा:ट्रेड डील के विरोध में 1 मई से सहारनपुर से शुरू

    2 hours ago

    1

    0

    युवा कांग्रेस केंद्र सरकार की नीतियों और अंतरराष्ट्रीय ट्रेड डील के मुद्दे पर सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। इसी क्रम में, 1 मई से सहारनपुर से 'नौजवान किसान यात्रा' शुरू की जाएगी। यह जानकारी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विशाल चौधरी ने मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता में दी। विशाल चौधरी ने बताया कि अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील का सीधा असर देश के किसानों और युवाओं पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते से स्थानीय उत्पादन और रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं, जिससे किसानों और युवाओं में असंतोष बढ़ रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य आमजन को इन्हीं मुद्दों पर जागरूक करना है। उन्होंने जानकारी दी कि 'नौजवान किसान यात्रा' को तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसका पहला चरण 1 मई को सहारनपुर से शुरू होगा। इस दौरान विभिन्न गांवों और कस्बों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जहां कार्यकर्ता लोगों से संवाद कर केंद्र सरकार की नीतियों के प्रभावों के बारे में जानकारी देंगे। यात्रा प्रभारी रजत यादव ने कहा कि यह अभियान केवल विरोध तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जनता को उनके अधिकारों और संभावित विकल्पों के प्रति भी जागरूक करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से जुटने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली और युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि यात्रा की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा युवाओं और किसानों की आवाज को मजबूती प्रदान करेगी। पत्रकार वार्ता जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा के आवास पर आयोजित की गई थी, जिसमें वरुण शर्मा, प्रवीण चौधरी, अक्षय चौधरी, इमरान कुरैशी, सरदार चरणजीत सिंह निक्कू, गणेश दत्त शर्मा और हरिओम मिश्रा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर रेलवे स्टेशन से शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार:सोये हुए यात्रियों का उड़ाता था मोबाइल, GRP ने भेजा जेल
    Next Article
    12वीं के छात्र ने खेत में छिपाये थे अवैध हथियार:पुलिस ने चेकिंग के दौरान बैग से किया था तमंचा बरामद, 7 तमंचे बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment