Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवा चित्रकार ने गायिका आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि:दीवार पर बनाया चार फीट का चित्र, लिखा अलविदा आशा जी

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के युवा चित्रकार जुहेब खान ने सुरों की मल्लिका आशा भोसले को अनूठी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने दीवार पर कोयले से आशा भोसले का चार फीट का एक चित्र बनाया है। इस चित्र पर 'अलविदा आशा जी' लिखा गया है, जो उनके संगीत और यादगार गानों के प्रति सम्मान व्यक्त करता है। दरअसल सुरों की मल्लिका आशा भोसले का आज 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के एक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे देश में उनके चाहने वालो में शोक की लहर दौड़ गई क्योंकि उनके कई हिंदी गाने ऐसे थे जो आज भी लोगों की जुबां पर रहते है। इसी बीच अमरोहा के युवा चित्रकार जुहेब खान ने उनका दीवार पर चार फीट का एक कोयले से चित्र बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके चित्र पर अलविदा आशा जी लिखा। साथ ही उनके यादगार गानों का जिक्र किया। बता दें कि युवा चित्रकार जुहेब खान अमरोहा शहर के निवासी है। जो अब तक एक हजार से भी ज्यादा तस्वीरें बना चुके है। साथ ही वह समय समय पर कोयले से तस्वीर बनाते रहते है। रविवार को सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन की खबर सुनते ही उन्होंने उन्हें अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दी। युवा चित्रकार ने दीवार पर कोयले से एक चार फीट की उनकी तस्वीर बनाई और उस पर अलविदा आशा जी लिखा। साथ ही उन्होंने उनके गाय मशहूर गानों का भी जिक्र किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में गोमती नदी पर पीपा पुल का लोकार्पण:बदलापुर पड़ाव से तूतिपुर तक बना, शहरी क्षेत्र को जाम से मिलेगी राहत
    Next Article
    संभल में दो एसडीएम, दो डिप्टी कलेक्टर बदले:नीतू रानी चंदौसी, विकास चंद्र गुन्नौर के नए एसडीएम बने, डीएम ने आदेश जारी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment