Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यातायात नियम तोड़ने पर 413 वाहनों का चालान:मऊ में यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

    3 hours ago

    2

    0

    मऊ जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार देर शाम यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 413 वाहनों का चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत जनपद के 41 स्थानों पर 39 टीमें तैनात की गईं। इन टीमों ने कुल 851 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने और अधूरे कागजात जैसे विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत 413 वाहनों का चालान किया। कई लोगों को चेतावनी देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन कर लोग न केवल खुद सुरक्षित रह सकते हैं, बल्कि दूसरों की जिंदगी भी सुरक्षित बना सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे की शादी के दिन उठी पिता की अर्थी,:लखनऊ में अंतिम संस्कार के बाद निकली बरात
    Next Article
    हाथरस में तेज हवा के साथ बारिश:सुबह घने बादल छाए, लोगों को गर्मी से मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment