Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:इच्छामृत्यु पर हरीश ने ली अंतिम सांस, पूर्व मंत्री को 6 साल की जेल, बोर्ड कॉपी में लिखा शादी का फॉर्म्युला

    3 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर इच्छा मृत्यु पाने वाले हरीश राणा के निधन को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल के बयान से जुड़ी है, जिन्होंने योगी को धुरंधर सीएम बताया। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1. पहली बार इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा ने अंतिम सांस ली, 13 साल से कोमा में थे देश में पहली बार इच्छा मृत्यु पाने वाले हरीश राणा ने मंगलवार को दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। PTI ने सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की है। 31 साल के हरीश 13 साल से कोमा में थे। सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को इच्छामृत्यु की इजाजत दी थी। 14 मार्च को हरीश को दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया था। एम्स प्रशासन ने 16 मार्च को हरीश की फीडिंग ट्यूब हटाई थी। पूरी खबर पढ़ें… 2. पूजा पाल बोलीं- योगी धुरंधर CM, अतीक अहमद सपा का फाइनेंसर था; पूर्व IPS ने भी दावा किया सिनेमाघरों में फिल्म ‘धुरंधर-2’ ने धमाल मचा रखा है। इसमें आतिफ के रूप में प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद का ISI कनेक्शन दिखाया गया। मंगलवार को सपा की बागी विधायक पूजा पाल अखिलेश पर बरसीं। कहा- यूपी के सीएम योगी धुरंधर मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अतीक-मुख्तार अंसारी जैसे माफिया का अंत किया। ये कार्रवाई अखिलेश यादव को पसंद नहीं आई। पूरी खबर पढ़ें… 3. हापुड़ में गैस की लाइन में लगे युवक को हार्टअटैक, उन्नाव में हाईवे जाम; कानपुर में महिला बोली- मर जाऊंगी यूपी में गैस सिलेंडर की किल्लत जारी है। मंगलवार सुबह हापुड़ में गैस एजेंसी पर सिलेंडर के लिए लाइन में लगे 35 साल के युवक को हार्टअटैक आ गया। वह जमीन पर गिर पड़ा। लोगों ने उसे CPR देकर अस्पताल में भर्ती कराया। उन्नाव में भैयाजी गैस एजेंसी को बिना सूचना बंद किए जाने से लोग नाराज हो गए। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जाम लगा दिया। पूरी खबर पढ़ें… 4. मथुरा में मोहन भागवत ने संतों के पैर छुए, बोले- घुसपैठियों को रोजगार मत दो, ये गड़बड़ी करते हैं संघ प्रमुख मोहन भागवत मथुरा के वृंदावन पहुंचे। यहां एक आश्रम के लोकार्पण समारोह में संतों का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। संघ प्रमुख ने धर्मांतरण पर कहा- जो लोग पहले हिंदू थे, अब दूसरे संप्रदायों में चले गए हैं, उन्हें वापस लाने की कोशिशें जारी हैं। हमें घुसपैठियों को रोजगार मिलने से रोकना चाहिए। ये देश की सुरक्षा के लिए भी गड़बड़ी भी करते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 5. क्रिकेटर रिंकू सिंह को यूपी में अफसर बनने का ऑफर, ओलंपियन राजकुमार DSP की वर्दी पहनेंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (RSO) और गाजीपुर के राजकुमार पाल पुलिस विभाग में DSP बनेंगे। इसके अलावा, ओलंपिक में पदक जीतने वाले नोएडा के प्रवीण कुमार, इटावा के अजीत सिंह और गाजियाबाद के सुमिरन को पंचायती राज अधिकारी का जॉइनिंग लेटर मिला है। वहीं, मुजफ्फरनगर की प्रीतिपाल को BDO बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. वाराणसी में सिलेंडर फटने से भाई-बहन की मौत, धमाका होते ही पूरा मकान ढहा वाराणसी में मंगलवार सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से भाई बहन की मौत हो गई। धमाके से पूरा मकान ढह गया। हादसे के वक्त घर में परिवार के 4 लोग मौजूद थे। मां और बड़ा भाई मलबे में दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भेज दिया। धमाका इतना भीषण था कि पास के मकानों में दरारें आ गईं। पूरी खबर पढ़ें… 7. यूपी में ओवैसी के नेता बोले- मुसलमानों का एनकाउंटर करने वालों का भी एनकाउंटर होगा यूपी के AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुसलमानों का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा। शौकत अली ने कहा कि हमें 111 नहीं, सिर्फ 11 विधायक दे दो तो अपनी ताकत दिखा देंगे।शौकत 23 मार्च को मेरठ में ईद मिलन के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसका वीडियो आज सामने आने के बाद शौकत अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 8. पूर्व मंत्री कमलेश पाठक को 6 साल की सजा, मुलायम सरकार में मिनी CM कहा जाता था औरैया में सपा के पूर्व मंत्री कमलेश पाठक को गैंगस्टर मामले में 6 साल की सजा हुई है। कोर्ट ने 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामले में 8 आरोपियों को 5-5 साल की सजा और 50 हजार का अर्थदंड लगाया गया है। वहीं, कमलेश के गनर को गैंगस्टर मामले में दोषमुक्त कर दिया गया है। मामला 15 मार्च 2020 का है, जहां जमीन विवाद में डबल मर्डर हुआ था। पूरी खबर पढ़ें… 9. गाजियाबाद में पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की हत्या की, दोनों की लाश कमरे में छोड़कर भागा पति गाजियाबाद में अफेयर से नाराज पति ने पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार रात करीब 12 बजे वारदात के बाद आरोपी कमरे में दोनों की लाश छोड़कर फरार हो गया। पड़ोसियों की सूचना पर गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अंदर गई तो कमरे में पत्नी और बॉयफ्रेंड की लाश खून से लथपथ पड़ी थाी। घटना ट्रोनिका सिटी की है। पूरी खबर पढ़ें… 10. झांसी में दरोगा की परीक्षा देने गए 23 सिपाही सस्पेंड, बीमारी का बहाना बनाकर छुट्‌टी ली थी झांसी में दरोगा भर्ती परीक्षा देने गए 23 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। सभी ने बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी ली थी। छुट्टी के बाद वापस आकर ड्यूटी जॉइन की। विभाग ने आंतरिक जांच कराई तो पोल खुल गई। SSP बीबी जीटीएस मूर्ति ने 19 मार्च को कार्रवाई की, लेकिन सोमवार को मामला सामने आया। SSP ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैंं। पूरी खबर पढ़ें… 11. लखीमपुर में ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़कर उल्टा लटकाया, खेतों में चौकड़ी मार रहा था लखीमपुर खीरी में ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पकड़ने के बाद डंडे से बांधकर उल्टा लटका दिया। इस दौरान दो लोग घायल भी हो गए। तेंदुए को पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने 3 घंटे मशक्कत की। पहले उसे चारों ओर से घेरा। फिर उसके गले में रस्सी फंसा दी और बांस की बल्लियों से दबा दिया। उसके पैर बांध दिए। सूचना पर एक घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पूरी खबर पढ़ें… 12. लखनऊ में महिला बोली- ईरान के लिए बेटे कुर्बान कर दूंगी, बच्चों ने गुल्लक फोड़कर भेजे पैसे ईरान-इजरायल युद्ध के बीच लखनऊ से ईरान को आर्थिक मदद भेजी जा रही है। शहर के दरगाह हजरत अब्बास में स्कैनर लगाया गया है। बड़ी संख्या में शिया समाज के लोग पैसे भेज रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर पैसे दिए। कई महिलाएं फूट-फूटकर रोती नजर आईं। एक महिला बोली- ईरान की मदद के लिए अपने चारों बेटों को कुर्बान कर दूंगी। पूरी खबर पढ़ें… 13. जिसकी हत्या में पति जेल गया, वो जिंदा मिली, कौशांबी में मौसेरे भाई से अफेयर था कौशांबी में जिस पत्नी की हत्या और शव गायब करने के आरोप में पति एक महीने जेल में रहा, वो अब जिंदा मिली है। पत्नी का अपने मौसेरे भाई के साथ अफेयर था। वह उसी के साथ हरियाणा भाग गई थी। मंगलवार को एसपी ने मीडिया को बताया कि महिला को हरियाणा से लाया गया है। पुलिस ने पति को जेल से रिहा कर दिया है। मामला महेवाघाट के अलवारा गांव का है। पूरी खबर पढ़ें… 14. फिजिक्स की कॉपी में लिखा- सर पास कर दीजिए, वरना तिलक कम चढ़ेगा यूपी बोर्ड की कॉपियां जांची जा रहीं हैं। एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स की अजीब सी बातें लिखी सामने आई हैं। एक कॉपी में लिखा था ‘सर, मैं फिजिक्स में मैं बहुत कमजोर हूं। शादी पड़ गई है और जिस लड़की से शादी हो रही , उसने भी 12वीं का एग्जाम दिया है। मेरा अनुरोध है, किसी तरह मुझे पास कर दें, वरना तिलक कम चढ़ेगा। पूरी खबर पढ़ें… कल क्या रहेगा खास… 15. मायावती ने बुलाई बड़ी बैठक कल यानी 25 मार्च को बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ में पार्टी की बड़ी बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इसमें विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़े फैसले किए जा सकते हैं। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान जंग के बीच ट्रम्प ने मोदी को फोन किया:होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर बातचीत हुई; रिपोर्ट- अमेरिका से बातचीत को ईरान तैयार
    Next Article
    योगी ने ली चुटकी-हमारे होम सेक्रेटरी भी गुल्ली-डंडा खेल चुके:लखनऊ में खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर दिए, रिंकू सिंह नहीं पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment