Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- गुंडे पंचर बनाते मिलेंगे; महिला नेता से BJP जिलाध्यक्ष ने कहा- बिस्तर में आओ, संत प्रेमानंद से मिले एक्टर गोविंदा

    3 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर यूपी में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर महोबा के भाजपा जिलाध्यक्ष पर महिला नेता के लगाए गए गंभीर आरोप से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- गोरखपुर में विंडो AC आग का गोला बनी, काशी में अस्पताल में बाथटब लगाया यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही। टेंपरेचर 47 के पार हुआ। काशी के सरकारी अस्पताल के वार्ड में बाथ टब भी लगाया गया है। गोरखपुर में घर में लगी विंडो AC में आग लग गई। परिवार ने भागकर जान बचाई। कामाख्या एक्सप्रेस में थर्ड एसी कोच की AC खराब होने पर यात्रियों ने हंगामा किया तो कोच बदल सका। अमेठी में ट्रांसफॉर्मर को ठंडा रखने के लिए पाइप से पानी डाला जा रहा। पूरी खबर पढ़ें 2- महोबा भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप; महिला नेता बोली- पद देने के लिए बिस्तर पर बुलाया महोबा के भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा पर पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपाली ने कहा- जिलाध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष का पद देने के बदले उनसे हमबिस्तर होने की अनैतिक डिमांड की है। जिलाध्यक्ष की बात मानने के लिए एक जिला महामंत्री और उपाध्यक्ष दबाव बना रहे थे। धमकी दी गई कि पति को रेप केस में फंसाकर जेल भिजवा दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें 3- बुलंदशहर में 3 दोस्तों के हत्यारोपी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में गोली मारी बुलंदशहर में चेहरे पर केक लगाने पर 3 दोस्तों की हत्या करने के आरोपी मयंक सैनी का पुलिस ने सोमवार सुबह एनकाउंटर कर अरेस्ट किया। उसके पैर में गोली लगी है। वह हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था। दरअसल, शनिवार देर रात जिम में बर्थडे बॉय जीतू सैनी ने भाजपा सभासद के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी जीतू सैनी फरार है। पूरी खबर पढ़ें 4- योगी बोले- ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं; TMC के गुंडे पंचर बनाते मिलेंगे बंगाल में सीएम योगी बोले- गोहत्या करने वाले को भुगतना पड़ेगा। ममता दीदी सड़कों पर नमाज पढ़वाती हैं। चुनाव बाद टीएमसी के गुंडे पंचर बनाते मिलेंगे। डबल इंजन की सरकार में जय श्रीराम बोलने पर प्रतिबंध नहीं होगा लेकिन सड़कों पर इफ्तारी दावत बंद जरूर हो जाएगी। योगी ने तारकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की, इसके पहले कल्याणी क्षेत्र में रोड शो किया। पूरी खबर पढ़ें 5- अखिलेश का BJP महिला विधायक पर तंज, बोले- पुतला बनाना भी नहीं जानते लखनऊ में अखिलेश यादव ने कहा- बीजेपी ने इतनी गर्मी में महिलाओं को सड़कों पर उतार दिया है। जबकि महिलाएं खुद कह रही कि आरक्षण देना था तो इस बार ही क्यों नहीं दे देते। अभी क्यों नहीं लागू कर देते। BJP विधायक अनुपमा जायवाल पर तंज कसते हुए कहा- सुना है बहुत नुकसान हो गया। विपक्ष की तैयारी करते करते, ये भी नहीं समझ पाए कि पुतला कैसे बनाया जाता है। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- मंत्री राजभर बोले- अखिलेश जातीय संघर्ष कराना चाहते; ब्राह्मण बनाम बैकवर्ड करा रहे सुल्तानपुर में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा- अखिलेश यादव जातीय संघर्ष कराना चाहते हैं। वह ब्राह्मण बनाम बैकवर्ड बनाकर जातीय संघर्ष को बढ़ाना चाह रहे। वह राजनीति में गिद्ध जैसी निगाह रखे हुए हैं। केवल उन घटनाओं पर बोलते हैं जहां ध्रुवीकरण करा सकें। माहौल बिगाड़कर समाज में तनाव फैलाना ठीक नहीं। जनता उनकी अवसरवादी राजनीति को समझ चुकी है। पूरी खबर पढ़ें 7- वाराणसी में कारोबारी को पीट-पीटकर मार डाला; फैक्ट्री से लौट रहे थे वाराणसी में कार से महिला को ठोकर लगने के बाद गुस्साई भीड़ ने कारोबारी को पीट-पीटकर मार डाला। कारोबारी को लात-घूसों और ईंट से तबतक पीटते रहे जबतक उनकी मौत नहीं हो गई। कार को भी तोड़ डाला। रविवार देर रात फैक्ट्री से लौटते वक्त वारदात हुई। सोमवार को परिजन ने शव रखकर प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 8- संत प्रेमानंद महाराज से मिले गोविंदा; बांके बिहारी के दर्शन कर बोले- मन को शांति मिली अभिनेता गोविंदा सोमवार को वृंदावन पहुंचे। संत प्रेमानंद महाराज से एकांतिक वार्तालाप कर आशीर्वाद लिया। फिर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए। जगमोहन की देहरी पर इत्र लगाया। फिर गोपी गोस्वामी की गद्दी पहुंचे, बाल भोग ग्रहण किया। सेवायत गोपी गोस्वामी ने प्रसाद और अंग वस्त्र भेंट किया। बोले- यहां आकर सुकून और शांति मिली। पूरी खबर पढ़ें 9- संतकबीनगर में ब्रिटिश मौलाना का मदरसा बुलडोजर-पोकलेन से नहीं टूट रहा, ड्रिल मशीनें मंगाई गईं संतकबीरनगर में ब्रिटिश मौलाना शमसुल हुदा का मदरसा पोकलेन और बुलडोजर से नहीं टूट रहा। प्रशासन ने ड्रिल मशीनें मंगाई हैं। सोमवार को 2 पोकलेन और 5 बुलडोजर लगाए गए लेकिन पिलर नहीं तोड़ पाए। एक मशीन खराब हो गई। इससे पहले रविवार को 13 घंटे में चहारदीवारी और 10 से अधिक पिलर तोड़े गए थे। प्रशासन के अनुसार, मदरसा सरकारी जमीन पर बना है। पूरी खबर पढ़ें 10- बिजनौर में युवक का सिर, एक हाथ-पैर धड़ से अलग; हाईवे पर डंपर ने ठोकर मारी थी बिजनौर में सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग पर टकराने से एक युवक का सिर, बायां हाथ और दाहिना पैर धड़ से कटकर अलग हो गया। आसपास कई मीटर तक खून पसर गया। दरअसल, तेज स्पीड डंपर ने युवक को ठोकर मारी और वह हवा में कई फीट उछलते हुए रेलिंग पर जा गिरा। इससे उसकी गर्दन कटती चली गई। लोग पहुंचे तो सिर, धड़, हाथ और पैर बिखरे पड़े थे। पूरी खबर पढ़ें 11- प्रतापगढ़ में प्रेमिका को बुलाकर दोस्तों से कराया रेप; हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया प्रतापगढ़ में लड़के ने गर्लफ्रेंड को बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। फिर 2 दोस्तों से उसका रेप कराया। विरोध करने पर गला घोंटकर लड़की को मार दिया। फिर शव को घसीटते हुए 50 मीटर दूर ले गए। सुसाइड दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या और रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने बॉयफ्रेंड को अरेस्ट करके सोमवार को मामले का खुलासा किया। पूरी खबर पढ़ें 12- आगरा में लेडी डॉक्टर ने सुसाइड किया; सीनियर डॉक्टर पर बदसलूकी का आरोप आगरा में 28 साल की महिला डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया है। 2 महीने पहले सीनियर डॉक्टर पर बदसलूकी का आरोप लगाया था। फोन नहीं रिसीव करने पर मां ने डॉक्टर के साथ पढ़ाई कर रहे दोस्त को फोन कर हॉस्टल भेजा। कमरा अंदर से बंद होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वह कमरे में पड़ी मिलीं। लखनऊ निवासी डॉक्टर, एमडी की पढ़ाई कर रही थीं। पूरी खबर पढ़ें 13- गोरखपुर में सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत; बॉडी कार के अंदर चिपकी गोरखपुर में स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। कार का अगला हिस्सा ट्रॉली में घुस गया। तीनों दोस्तों की बॉडी स्कॉर्पियो में चिपक गईं। पुलिस ने जेसीबी की मदद से तीनों को स्कॉर्पियों से बाहर निकाला। आगे बैठे दो युवकों की मौत हो चुकी थी। जबकि पीछे बैठे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- शादी में बारातियों को दूल्हा-दुल्हन ने बांटे गिफ्ट; सबको हेलमेट दिया ललितपुर की बालाबेहट में हुई एक शादी में दूल्हा-दुल्हन ने बारात में आए लोगों को ही गिफ्ट दिए। दूल्हा-दुल्हन ने बारात में शामिल लोगों को हेलमेट गिफ्ट में दिए। करीब 100 बारातियों को हेलमेट देते हुए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। हेलमेट सौंपते हुए सबसे कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट पहनना न भूले और अपने परिवार को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। कल क्या रहेगा खास... 15- पीएम मोदी का वाराणसी दौरा 28 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचेंगे। पिछले 11 साल में यह उनका काशी का 54वां दौरा है। इस दौरे पर वह काशीवासियों को 6 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संगरूर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:यूपी के व्यक्ति की मौत, राजस्थान का आरोपी ड्राइवर फरार
    Next Article
    पीलीभीत में पत्नी ने पति पर किया एसिड अटैक:अवैध संबंध का विरोध करने पर किया हमला, खुद भी हुई घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment