Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:नोएडा में बवाल, 200 गाड़ियां तोड़ीं-फूंकीं; REEL बना रही लड़की की मौत; वृंदावन हादसा-SDM लंबी छुट्‌टी पर

    4 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर नोएडा में सैलरी बढ़ाने को लेकर हुई हिंसा को लेकर है। भीड़ ने फैक्ट्री-ऑफिसों में तोड़फोड़ की, सड़क पर गाड़ियां तोड़ीं, दर्जनों गाड़ियां आग के हवाले कर दीं। वहीं, दूसरी खबर वृंदावन नाव हादसे के बाद एसडीएम की लंबी छुट्‌टी पर जाने से जुड़ी है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- नोएडा में 50 फैक्ट्री ऑफिसों में तोड़फोड़; 200 गाड़ियों में तोड़फोड़-आगजनी नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन सोमवार को हिंसक हो गया। विभिन्न इलाकों की 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव और तोड़फोड़ हुई। भीड़ ने 150 गाड़ियों में तोड़फोड़ की, 50 से अधिक में आग लगा दी। पुलिसवालों ने घसीटकर श्रमिकों को अरेस्ट किया; पत्रकार से भी बदसलूकी की। योगी सरकार ने जांच के लिए हाईलेवल कमेटी बनाई है। पढ़े पूरी खबर 2- अखिलेश बोले- भाजपा पूंजीपतियों के ATM में पैसे भर रही; अजय राय ने कहा- सरकारी नीति बेनकाब हुई अखिलेश यादव ने नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन के लिए भाजपा सरकार की नीति को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा- भाजपाई चंदादायी पूंजीपतियों के एटीएम में तो पैसे भरते जा रहे हैं, लेकिन श्रमिकों के वेतन के लिए इनके एटीएम खाली हैं। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले- श्रमिकों के प्रदर्शन ने सरकार की खराब नीतियों को बेनकाब कर दिया है। ये मजदूरों का खून चूस रही है। 3- योगी बोले- माफिया की जगह मिट्‌टी में; मुजफ्फरनगर के नगर निगम बनाने का ऐलान योगी ने मुजफ्फरनगर को नगर निगम बनाए जाने ऐलान किया। जयंत चौधरी के साथ रैली में सीएम ने कहा- माफिया की जगह सिर्फ मिट्‌टी में होगी, बेटी की सुरक्षा के साथ खेलने वालों के लिए इस धरती पर कोई जगह नहीं है। कुछ चीजें राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। सेना और महापुरुष सिर्फ देश के होते हैं, उनकी कोई जाति नहीं होती। उन्होंने जॉब सर्टिफिकेट भी बांटे। पढ़े पूरी खबर 4- SDM ऋतु सिरोही लंबी छुट्‌टी पर गईं; ढोलक बजा रहे युवक की लाश मिली वृंदावन में नाव हादसे के बाद सोमवार को SDM मांट ऋतु सिरोही लंबी छुट्‌टी पर चली गई हैं। उधर, ढोलक बजा रहे युवक की लाश मिली, युवती का शव भी बरामद हो गया। सर्च आपरेशन 4 दिनों से जारी है। अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। सेना, NDRF-SDRF समेत करीब 200 लोगों की टीम ऑपरेशन में लगी हुई है। एक श्रद्धालु पंकज मल्होत्रा अब भी लापता हैं। पढ़े पूरी खबर 5- हापुड़ में दूल्हे के पिता समेत 6 बारातियों की मौत; 3 दिन बाद बेटी की शादी थी हापुड़ में ट्रक-बस की टक्कर में 6 बारातियों की मौत हो गई। बस में कुल 13 बाराती थे। टकराने के बाद ट्रक पलट कर बस पर गिर गया। बस पिचक गई और छत उखड़कर अलग हो गई। बाराती अंदर दबे रह गए। बस को कटर से काटकर कई लोगों को निकाला गया। मरने वालों में दूल्हे के पिता भी शामिल। 3 दिन बाद बेटी की शादी थी। बारात बुलंदशहर में डासना से आई थी। पढ़े पूरी खबर अब अहम 8 खबरें... 6- लखनऊ में सांसद चंद्रशेखर का पिछड़ा-दलित सम्मेलन, बोले- मुसलमानों से कुछ को करंट लगता लखनऊ में सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मुसलमानों का नाम लेने से कुछ लोगों को करंट लगने लगता है। जिस दिन मुसलमानों की समस्याओं का समाधान हो जाएगा, उस दिन कई लोगों की दुकान बंद हो जाएगी। मिस्टर गांधी ने मुसलमानों से कुरान पर हाथ रखकर कसम दिलाने की बात कही थी कि वे अंबेडकर का साथ न दें। लेकिन मुस्लिम भाइयों ने ऐसा नहीं किया। पढ़े पूरी खबर 7- आगरा में BJP नेता का डांसर के साथ VIDEO; जिलाध्यक्ष बोले- हमारी पार्टी का नहीं आगरा में BJP नेता का डांसर के साथ वीडियो सामने आया है। महिपाल चौधरी कमरे में कुर्सी पर बैठा है और दो लड़कियां डांस कर रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद जिलाध्यक्ष बोले- हमारी पार्टी का नहीं। वहीं, होटल संचालक ने महीपाल पर रंगदारी का केस दर्ज कराया है। संचालक ने बताया कि लड़कियों के साथ होटल में पहुंचा था। स्टाफ को धमकाया, 2 लाख की रंगदारी मांगी। पढ़े पूरी खबर 8- बांके बिहारी मंदिर में धार्मिक परंपराओं में कोई बदलाव नहीं होगा, सुप्रीम कोर्ट ने की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में चल रही धार्मिक परंपराओं के मौजूदा ढांचे में कोई संरचनात्मक बदलाव नहीं किया जाएगा। सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने मामले की सुनवाई की। याचिका में हाई पावर्ड कमेटी के “दर्शन” के समय में बदलाव और “देहरी पूजा” परंपरा को बंद करने के प्रस्ताव को चुनौती दी गई है। 9- फतेहपुर में जीजा ने 2 सालों सहित 3 को कुचलकर मारा; नाबालिग साली को लेकर भागा है फतेहपुर में जीजा ने बोलेरो से 2 सालों सहित 3 को कुचलकर मार डाला। वह नाबालिग साली को भगाकर ले गया है। रविवार शाम को पुलिस समझौता के लिए बुलाई थी। रात होने की बात कहते हुए चौकी प्रभारी ने जीजा के साथ नाबालिग साली को भेज दिया। वापसी में जीजा ने बोलेरो सालों की बाइक पर चढ़ा दी। भागते समय दो और बाइक को टक्कर मारी जिसमें 4 अन्य घायल हुए। पढ़े पूरी खबर 10- गाजियाबाद में REEL बना रही लड़की की मौत, बाइक डिवाइडर से टकराई गाजियाबाद में रील बनाने के दौरान बाइक पर स्टंट कर रही युवती की डिवाइडर से टकराने के कारण मौत हो गई। वह तेज रफ्तार में बाइक चला रही थी, पीछे बैठा युवक मोबाइल से वीडियो शूट कर रहा था। इसी दौरान बाइक डिस्बैलेंस होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे कई फीट दूर उछलकर जमीन पर गिर पड़े। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। पढ़े पूरी खबर 11- किडनी कांड का फरार मास्टरमाइंट डॉ. रोहित अरेस्ट, दिल्ली से सिंडीकेट ऑपरेट कर रहा था कानपुर किडनी कांड में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी मास्टरमाइंड डॉ. रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रोहित को पुलिस गाजियाबाद से कानपुर लेकर आई है। यहां उससे पूछताछ की जा रही है। जांच के मुताबिक, खुद को डॉक्टर बताने वाला रोहित 12वीं पास है। 30 मार्च को किडनी कांड का खुलासा हुआ था। रैकेट के 10 आरोपी अबतक अरेस्ट हो चुके हैं। पढ़े पूरी खबर 12- मेरठ में निकाह के विवाद में पथराव-फायरिंग, बसपा नेता के भाई की हार्ट अटैक से मौत मेरठ में निकाह के विवाद में दो भाइयों के बीच कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लात-घूसे चले और फिर दोनों तरफ से पथराव और फायरिंग हुई। इस बवाल के दौरान बसपा नेता के भाई की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दरअसल, बसपा नेता हसमत मलिक के सौतेले भाई इलियास के बेटे का निकाह शनिवार को हुआ। उन्होंने छोटे भाई को बुलाया नहीं था। इस पर विवाद हो गया। पढ़े पूरी खबर 13- हापुड़ में गंगा नदी में तीन बच्चों संग मां कूदी, गोताखोरों ने बचाया-हालत गंभीर हापुड़ में एक मां अपने 3 बच्चों के साथ गंगा नदी में छलांग लगा दी। महिला को कूदते देख नाविक चिल्लाए। कुछ नाविक उनको बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। काफी मशक्कत से बाहर निकाला। मां सहित तीनों बच्चों की हालत गंभीर है। मेरठ रेफर कर दिया गया है। लोगों ने बताया- महिला ने तीन बच्चों के हाथ-पैर दुपट्‌टे में बांधकर उन्हें फेंका और फिर खुद नदी में कूद गई थी। पढ़े पूरी खबर खबर जो हटकर है... 14- ग्राहक ने पूछा- क्या रोड बन रही, दुकानदार ने दांत तोड़े, कहा- बन गई कानपुर में दुकान पर सामान खरीदने गए व्यक्ति ने दुकानदार से टूटी सड़क देखकर पूछ लिया कि क्या सड़क बन रही। यह बात दुकानदार को नागवार लगी। आरोप है कि उसने ग्राहक की पिटाई करते हुए उसके 3 दांत तोड़ दिए। दांत तोड़कर हाथ में देते हुए कहा- सड़क बन गई, एफआईआर कराओ। पीड़ित ने 112 नंबर डायल कर पुलिस बुलाई। पुलिस ने FIR दर्ज की। पढ़े पूरी खबर कल क्या रहेगा खास... 15- बसपा की रैली 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर बहुजन समाज पार्टी ने लखनऊ में रैली आयोजित की है। रैली में करीब 2 लाख लोगों के जुटने की संभावना है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में यूपी का पहला हार्ट ट्रांसप्लांट:SGPGI में महिला को मिला नया जीवन, दिल्ली से एयर एंबुलेंस से लाए कैडेवर हार्ट
    Next Article
    नोएडा में कर्मचारियों का बवाल, 15 तस्वीरों में देखिए:फैक्ट्रियों पर पत्थर बरसाए, 50 से ज्यादा गाड़ियां फूंकीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment