Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:12वीं में किसान की बेटी टॉपर; परिवार की 8 अर्थियां साथ उठीं; बात करते-करते महिला टीचर की मौत

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट और हाईस्कूल रिजल्ट और टॉपर्स से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर यूपी में विधायकों को लेकर दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे को लेकर है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित; इंटर में सीतापुर की शिखा वर्मा तो हाईस्कूल में कशिश वर्मा टॉपर यूपी बोर्ड के 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा 97.60% अंक के साथ टॉपर बनीं है। सेकेंड रैंक बाराबंकी की श्रिया वर्मा और बरेली की नंदनी गुप्ता ने हासिल किए। दोनों ने 97.20% मार्क्स पाए हैं। हाईस्कूल परीक्षा में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा 97.83% अंक पाकर टॉपर बनीं है। 97.50% अंक के साथ बाराबंकी की अदिति दूसरे स्थान पर रहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें 2- यूपी के 354 विधायकों से जनता नाखुश, कहा- टिकट न मिले; भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजे यूपी में विधायकों को लेकर दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। मौजूदा 400 में से 354 यानी 88.5% विधायकों से लोग नाखुश हैं। जनता चाहती कि इनको दुबारा टिकट न मिले। इसमें भाजपा के 257 विधायकों में 226 यानी 88% तो सपा के 91% विधायकों से जनता नाराज है। भाजपा के सहयोगी दलों के 33 में से 30 विधायक लोगों को पसंद नहीं आए। पूरी खबर पढ़ें 3- मिर्जापुर हादसे का प्रत्यक्षदर्शी बोला- वे जिंदा जल रहे थे, हम बेबस देखते रहे; साथ जलीं 6 चिताएं मिर्जापुर हादसे का प्रत्यक्षदर्शी बोला- 10 मीटर दूर से हमसब बेबस होकर देखते रहे, अंदर फंसे लोग बचाने के लिए चीखते-चिल्लाते रहे। हमारी आंखों के सामने सभी जिंदा जल गए। दरअसल, बुधवार को एक हादसे में 11 मौतें हुईं थीं। बेटे का मुंडन कराकर लौट रहे परिवार के 8 लोग जिंदा जल गए। 6 अर्थियां एक साथ जलीं। जबकि बुआ- उनके बेटे का शव घरवाले लेकर गए। पूरी खबर पढ़ें 4- गाजीपुर में सपा के 2 विधायकों समेत 46 पर FIR, SP बोले- सपाइयों ने पथराव किया गाजीपुर में सपा प्रतिनिधिमंडल और गांववालों के बीच बुधवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने 46 सपा नेताओं और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपियों में दो विधायक जयकिशुन साहू, विरेंद्र यादव और जिलाध्यक्ष गोपाल यादव भी शामिल हैं। SP ने कहा- सपाइयों ने पहले पथराव किया था जिससे मामला बिगड़ा था। पथराव में पूर्व मंत्री-SHO सहित कई घायल हुए थे। पूरी खबर पढ़ें 5- यूपी के 32 जिलों में लू; गोरिल्ला तरबूज खा रहा, बाघ ORS पी रहा यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। गुरुवार को 32 जिले लू की चपेट में रहे। पारा 44°C पार पहुंचा है। गर्मी से जानवर भी बेहाल हुए। चिड़ियाघरों में गोरिल्ला तरबूज खा रहा, बाघ ORS पी रहा।जानवरों के लिए बर्फ, ठंडा पानी और कूलर के इंतजाम किए गए हैं। बाड़ों को ठंडा रखने के लिए 48 फव्वारे लगाए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 26 अप्रैल से मौसम फिर बदलेगा। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- योगी की शेर के पुतले संग फोटोशूट; पत्नी के पैर छूने वाले बयान पर चुटकी ली गोरखपुर सांसद रवि किशन ने योगी की शेर के पुतले संग फोटो खींची। नए-नए पोज बताए। योगी ने पुतले के पेट और चेहरे पर हाथ रखकर पोज दिए। रविकिशन ने कहा- महाराज जी शेर के फेस के साथ लो एंगल बनाइए। इतना सुनते ही सीएम और मौजूद लोग हंस पड़े। बोले- ये शूटिंग वाला आइडिया है। पत्नी के पैर छूने वाले बयान पर सीएम ने चुटकी ली, पूछा- आप भी ऐसा कर रहे हैं क्या? पूरी खबर पढ़ें 7- अखिलेश यादव बोले- बंगाल-तमिलनाडु में भाजपा हार रही है; गाजीपुर बवाल पर भाजपा को घेरा अखिलेश यादव बोले- बंगाल-तमिलनाडु में भाजपा हार रही है। इटावा के चंबल इलाके में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे सपा प्रमुख ने कहा- गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जब पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, तब भाजपा और पुलिस ने मिलकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप लगाया कि पत्थरबाजी करवाई गई और आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पूरी खबर पढ़ें 8- संभल में बात करते-करते टीचर की हुई मौत, वैन से स्कूल जा रही थीं संभल में बात करते-करते महिला सरकारी टीचर की मौत हो गई। वह वैन में ड्यूटी पर जा रही थी। रेलवे क्रॉसिंग के पास कहा- भइया, आज फाटक खुला मिला है, लगता है टाइम से स्कूल पहुंच जाएंगे। इसके बाद अचानक से शांत हो गईं। उनके साथ 5 महिला टीचर और थीं। उन्होंने बात करने की कोशिश की तो रिस्पांस नहीं मिला। अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़ें 9- नोएडा में बंद कमरे में मिली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश, लिव-इन में रह रहे थे नोएडा में बंद कमरे में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश मिली है। वे लिव-इन रिलेशन में किराए के मकान में रह रहे थे। बुधवार देर रात मकान के आसपास रहने वाले लोगों को बदबू आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो लड़के का शव फंदे से लटका मिला, जबकि युवती का शव फर्श पर पड़ा था। दोनों परिवारों को रिलेशन के बारे में पता नहीं। पूरी खबर पढ़ें 10- लखीमपुर मं दो ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरीं, 5 की दबकर मौत लखीमपुर खीरी में गुरुवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 लोगों की दबकर मौत हो गई। हादसे में 23 लोग घायल हो गए। 9 की हालत गंभीर बनी हुई है। एक ट्रैक्टर से दो ट्रालियों को बांधा गया था। इस वजह से ड्राइवर ट्रैक्टर को बैलेंस नहीं कर पाया। दोनों ट्रॉली सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इसपर बैठे करीब 150 लोग मुंडन कार्यक्रम में बहराइच में कारीकोट देव स्थान जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 11- लखनऊ PGI की डॉक्टर बोली- शराब पिलाकर फिजिकल होता था, साथी डॉक्टर पर FIR लखनऊ SGPGI की महिला डॉक्टर ने दिल्ली निवासी डॉक्टर सचिन गुप्ता पर शादी का झांसा देकर फिजिकल होने का आरोप लगाया है। बोली- संबंध बनाने से पहले शराब पिलाता था, बाद में शादी से मुकरा। प्रेग्नेंट न होऊं इसलिए साथी ने दवा खिलाई। पीड़ित रेजिडेंट डॉक्टर, पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। एमडी कर रही है। उन्होंने पीजीआई कोतवाली में FIR दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ें 12- महाराजगंज में ट्रेलर ने पति-पत्नी और 7 महीने की बेटी को रौंदा, तीनों के सिर फटे महराजगंज में गुरुवार को एक बाइक से जा रहे परिवार के 3 लोगों को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में पति-पत्नी और 7 महीने की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के सिर फट गए। हेलमेट पहने होने के बावजूद बाइक चला रहे पति की जान नहीं बची। वे बीमार बेटी का इलाज कराने अस्पताल जा रहे थे, इसी दौरान हादसा दुआ। भाग रहा ड्राइवर पकड़ा गया। पूरी खबर पढ़ें 13- बदायूं में नेग न मिलने पर किन्नरों ने फायरिंग की, दूल्हे के भाई को गोली लगी बदायूं में मनमाना नेग न मिलने पर किन्नरों ने बारात पर फायरिंग कर दी। गोली दूल्हे के भाई को लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने किन्नरों को बंधक बना लिया। पुलिस ने घायल लड़के को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सिटी ने बताया कि सपा किन्नर महासभा जिलाध्यक्ष सहित 6 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। गाड़ी में 2 तमंचे भी मिले हैं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- कानपुर में जेवर के लिए बारात लौटी, दुल्हन बोली-शादी नहीं करुंगी कानपुर में दुल्हन ने जयमाल के बाद जेवर देखकर बारात लौटाई। दरअसल, एक एमबीए पास दूल्हा बारात लेकर पहुंचा था। जयमाल के बाद जब अन्य रस्में शुरू हुई तो दूल्हा पक्ष द्वारा लाए गए गहनों को देखकर दुल्हन को शक हुआ। गहने चेक कराए तो नकली निकला। दुल्हन ने कहा- नकली जेवर लाया है, शादी नहीं करूंगी। इसके बाद बवाल शुरू हो गया और बारात बैरंग वापस कर दी गई। कैसा रहेगा कल का मौसम... 15- लू केवल दोपहर में चलेगी 24 अप्रैल को लू से थोड़ी राहत मिलेगी। केवल दोपहर में लू चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज धूप रहेगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर की शिखा वर्मा 12वीं की टॉपर, पिता किसान:यूपी बोर्ड में 80.38% स्टूडेंट पास, टॉप-10 में 23 लड़कियां; सरकारी कॉलेज का रिजल्ट अच्छा
    Next Article
    रेलवे पुल के नीचे मासूम का कटा पैर मिला:मथुरा में बंगाली घाट रेलवे लाइन पुल के नीचे जुटी भीड़, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment