Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी समेत 9 राज्यों में बारिश:बिहार में बिजली गिरने से 2 की मौत; राजस्थान के जयपुर में सड़कों पर पानी का छिड़काव

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में बुधवार को बारिश हुई। वहीं बिहार, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में ओले भी गिरे। बिहार के पटना में बुधवार रात भारी बारिश हुई। इसी बीच इंडिगो की एक फ्लाइट टर्बुलेंस में फंस गई, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हालांकि बाद में इसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। उत्तर प्रदेश में तापमान 40°C से नीचे आ गया है। हालांकि आज 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिहार में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। गुजरात का राजकोट देश में सबसे गर्म रहा। यहां का तापमान 42.9°C दर्ज किया गया। वहीं महाराष्ट्र के वाशिम में तापमान 42.6°C रहा। राजस्थान के फलोदी में सबसे ज्यादा तापमान 42.8°C दर्ज किया गया। जयपुर सहित कई जिलों में बुधवार को तेज धूप रही। जयपुर में सड़कों पर पानी का भी छिड़काव किया गया। मौसम विभाग ने 8 मई से हीटवेव की भी चेतावनी दी है। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम समेत ऊंची चोटियों पर लगातार चौथे दिन बर्फबारी हुई। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 8 मई: 9 मई: देशभर से मौसम से जुड़ी 3 तस्वीरें… राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: अगले 2 दिन में बढ़ेगी गर्मी, 47°C पार पहुंच सकता है तापमान, आज 2 जिलों में बारिश का अलर्ट आंधी-बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक का बढ़ गया। फलौदी और जैसलमेर में पारा 42 डिग्री से ज्यादा रहा। जयपुर में सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक भरतपुर और धौलपुर में भारी बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: ग्वालियर समेत 11 जिलों में बारिश, अगले दो दिन आंधी का अलर्ट; भोपाल, इंदौर-उज्जैन में गर्मी प्रदेश में पिछले 7 दिन से आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। बुधवार को कहीं बारिश तो कहीं आंधी चली। गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने ग्वालियर समेत 11 जिलों में अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 44 जिलों में गर्मी का असर भी रहेगा। कई शहरों में दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। पढ़ें पूरी खबर… 3. उत्तर प्रदेश: 10 शहरों में बारिश, 44 में आज भी अलर्ट, 70kmph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी प्रदेश में पिछले 7 दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से तापमान 40°C से नीचे आ गया है। हालांकि आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 44 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 70kmph तक पहुंच सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 4. छत्तीसगढ़: आंधी-बारिश में आज से राहत, फिर तपाएगी गर्मी, 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा प्रदेश में आज से आंधी-तूफान और बारिश से जुड़ी घटनाएं कम होने लगेंगी। हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश और 50kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान राजनांदगांव 41 डिग्री के साथ सबसे गर्म और अंबिकापुर 18.2 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, अब गर्मी दोबारा रफ्तार पकड़ सकती है। पढ़ें पूरी खबर… 5. बिहार: पटना में आधी रात तेज बारिश, सड़क धंसी; लैंडिंग से पहले टर्बुलेंस में फंसी फ्लाइट, लखनऊ डायवर्ट प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को राज्य के 24 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पटना में आधी रात करीब डेढ़ घंटे तेज बारिश हुई, जिससे कई जगह पानी भर गया। सड़क धंस गई। इधर, इंडिगो की फ्लाइट 6E6497 पटना में लैंडिंग से पहले भयंकर टर्बुलेंस में फंस गई। फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 6. पंजाब: पंजाब-चंडीगढ़ में AC का टेम्प्रेचर 24 से 25° रखने की हिदायत पंजाब के तीन जिलों और चंडीगढ़ में आज (सात मई) कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। चंडीगढ़ प्रशासन ने बिजली की खपत को कम करने के लिए तय किया है कि सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, व्यवसायिक भवनों और बड़े प्रतिष्ठानों में एसी का तापमान 24 से 25 डिग्री रखा जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    TVK चीफ विजय आज फिर राज्यपाल से मिलेंगे:कल 113 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था, बहुमत के लिए 118 जरूरी; शाह आज बंगाल जाएंगे
    Next Article
    सम्राट कैबिनेट का आज विस्तार, PM करेंगे रोड शो:नीतीश के बेटे निशांत मंत्री बनेंगे; बीजेपी से 15, जेडीयू से 13 विधायक शपथ लेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment