Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी और बिहार में आंधी-बारिश से 18 मौतें:राजस्थान के कोटा में मकान पर बिजली गिरी, दिल्ली-NCR में बारिश के साथ ओले गिरे

    11 hours ago

    2

    0

    देश में पिछले 24 घंटे के अंदर अलग-अलग मौसम देखने को मिला। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में कई जगह पारा 40 से 46°C के बीच रहा। हालांकि, आंधी और हल्की बारिश से कई इलाकों में तापमान 2 से 3°C तक घट भी गया। उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश से 13 लोगों की मौत हो गई। सुल्तानपुर में सबसे ज्यादा 7 मौतें हुईं। वहीं, बिहार में भी 5 लोगों की मौत हुई है। पटना में आंधी से दीवार गरिने से 2 लोगों की मौत हो गई। कई जिलों में पेड़ गिर गए। उत्तराखंड के मसूरी में गुरुवार को ओले गिरे। दिल्ली में गुरुवार को दोपहर बाद ओले गिरे। वहीं राजस्थान के कई जिलों में लगातार दूसरे दिन बारिश जारी है। कोटा में एक मकान पर बिजली गिरी। इधर उत्तराखंड के देहरादून और मसूरी में भी बारिश के साथ ओले गिरे हैं। यूपी का बांदा लगातार तीसरे दिन 45.8°C के साथ सबसे गर्म रहा। राजस्थान-मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 40°C से ज्यादा रहा। एमपी में भोपाल और सीधी सबसे ज्यादा गर्म रहे। यहां पारा 43°C से ज्यादा रहा। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 1 मई: 2 मई: देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… नॉर्थ-ईस्ट के 7 राज्यों में बारिश पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर के सभी 7 राज्यों में भी बारिश हुई। मिजोरम में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई जिलों में स्कूल दूसरे दिन भी बंद रहे। खराब मौसम के चलते केदारनाथ धाम, फाटा, सोनप्रयाग, सर्सी और गुप्तकाशी में हेलीकॉप्टर सेवाएं रोक दी गईं हैं। मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश में आंधी, बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा रेड अलर्ट पर हैं। एक साथ तीन सिस्टम एक्टिव, इसलिए मौसम के ऐसे हालात दरअसल, देश में कई मौसमी सिस्टम एक साथ एक्टिव हो गए हैं। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस, उत्तर से पूर्व तक फैली ट्रफ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, ये तीनों मिलकर अस्थिर मौसम बना रहे हैं। जिन क्षेत्रों तक नमी नहीं पहुंच रही, वहां जमीन बेहद गर्म होने से लू चल रही है। मौसम के ऐसे हालात पूरी तरह असामान्य नहीं हैं। अप्रैल-मई में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होती हैं। पर इस बार कई सिस्टम एक साथ ज्यादा एक्टिव हैं। इसी कारण मौसम का असर ज्यादा तेज दिख रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी ठंडी और नम हवाओं का सिस्टम है। भूमध्यसागर क्षेत्र से उत्तर भारत तक आता है। अभी उत्तरी पाकिस्तान व आसपास के क्षेत्रों पर सक्रिय है। असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड तक है। उत्तर भारत के मैदानों में इसी वजह से आंधी-बारिश हो रही है। ट्रफ लाइन यानी यह कम दबाव की पट्टी है। गर्म और नम हवाओं के मिलने का मार्ग बनाती है। पश्चिमी विक्षोभ की ठंडी और खाड़ी से आई नम हवा ट्रफ के साथ मिलने पर आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होती है। राज्यों से मौसम की खबरें… 1. राजस्थान: आज 8 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से बुधवार दोपहर जोधपुर और कोटा संभाग के क्षेत्रों में मौसम बदल गया। प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। इससे लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिली है। 10 से ज्यादा शहरों का पारा 40°C से नीचे दर्ज किया गया। आज भी 8 जिलों में बारिश और आंधी का यलो अलर्ट है। पढ़ें पूरी खबर… 2. मध्य प्रदेश: आधे प्रदेश में बारिश का अलर्ट, भोपाल-सीधी सबसे गर्म शहर बुधवार को सीधी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 43.8°C तक पहुंच गया। वहीं भोपाल में पारा 43.7°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो 2 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसके असर से आज आधे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 3. उत्तर प्रदेश: वाराणसी में 100 किमी रफ्तार से चली हवा; आज 35 जिलों में अलर्ट प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम ने राहत दी। राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या सहित करीब 20 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर चला। राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या समेत करीब 20 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर चला। पढ़ें पूरी खबर… 4. बिहार: आंधी-बारिश से 3 लोगों की मौत, 2 फ्लाइट डायवर्ट;आज 19 जिलों में अलर्ट पटना समेत 20 जिलों में बुधवार को आंधी के साथ तेज बारिश हुई। पटना में आंधी से दीवार गिरी, जिसमें दबकर 2 लोगों की मौत हो गई। जमुई के गिद्धौर में बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की जान चली गई। वहीं जहानाबाद में छज्जा गिरने से 4 लोग घायल हो गए। वहीं, बक्सर में तेज आंधी-बारिश के दौरान एक पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया। पूरी खबर पढ़ें… 5. छत्तीसगढ़: अगले 5 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट, 2°C गिरेगा पारा; 50kmph की रफ्तार से हवा चलेगी प्रदेश में गर्मी के बीच अब मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों में तापमान 1 से 2°C तक गिर सकता है। आने वाले 5 दिनों तक सभी संभागों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें… 6. हिमाचल: अगले 6 दिन बारिश का अलर्ट, तापमान में गिरावट आई; अप्रैल में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई प्रदेश में अप्रैल महीने में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 6 दिन बारिश हो सकती है। बिलासपुर जिला में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 198 फीसदी अधिक बारिश हुई। बीते 24 घंटे में शिमला, कुल्लू और मंडी समेत 6 जिलों में बारिश हुई हैं। पूरी खबर पढ़ें… 7. उत्तराखंड: पहाड़ी जिलों में बारिश के आसा, 5 शहरों में बर्फबारी हो सकती है मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आज पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है। पर्वतीय जिले जैसे उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 4000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें… ------------ मौसम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दुनिया के तपते रेगिस्तानों से भी गर्म यूपी का बांदा: अमेरिका की डेथ वैली का 57, लुत मरुस्थल का पारा 71 डिग्री तक पहुंचा था.. अब ये कितने गर्म यूपी के बांदा की चर्चा इन दिनों देश-दुनिया में है। कारण है, भीषण गर्मी। 27 अप्रैल को यहां का तापमान 47.6°C तक पहुंच गया। इस दिन यह दुनिया का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। सवाल उठा कि दुनिया में भीषण तपने वाले रेगिस्तानों से भी यह गर्म है? मौसम वैझानिक कहते हैं- बांदा का तापमान पिछले 20 साल से लगातार बढ़ रहा है। जून, 2019 में तो यहां का पारा 49°C पार कर गया था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज खुलवाने में ट्रंप के पसीने छूटे, अब दुनियाभर के देशों के सामने गिड़गिड़ाने लगे अमेरिकी राष्ट्रपति; रिपोर्ट में दावा
    Next Article
    खबर हटके- इंस्टाग्राम पर सुअर के 12 लाख फॉलोअर:तेज धूप में निकली कूलर वाली बारात; डेस्टिनेशन वेडिंग के नाम पर श्मशान में शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment