Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी:2 करोड़ से ज्यादा वोटर्स के नाम कटे; ड्राफ्ट लिस्ट में 84 लाख नए नाम जुड़े

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रदेश में 2.05 करोड़ वोटर्स के नाम कट गए हैं। 6 जनवरी को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कटे थे। यानी ड्राफ्ट लिस्ट के बाद 84 लाख वोटर्स के नाम मतदाता सूची में बढ़ गए हैं। उन्होंने बताया- 6 जनवरी को जो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई थी, उसमें 12,55,56,025 मतदाताओं के नाम थे। इसमें पुरुषों की संख्या 6,88,43,159, महिलाओं की संख्या 5,67,08,747 थी। यह रेशियो 45 फीसदी बनता है। तृतीय मतदाताओं की संख्या 4,019 थी। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची में 13,39,84,792 वोटर्स शामिल हैं। इनमें पुरुष मतदाता 7,30,71,061 हैं। यह कुल वोटर्स का 54.54% है। महिला मतदाताओं की संख्या 6,09,09,525 है, जो कुल वोटर्स का 45.46% है। तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 4,206 है। यह 0.01% से कम है। यूपी से पहले 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की फाइनल लिस्ट जा हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 68 लाख नाम गुजरात में कटे हैं। दूसरे नंबर पर बंगाल है, जहां 63 लाख वोटर्स कम हुए। यूपी SIR की पूरी प्रक्रिया को समझ लीजिए… SIR की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी। 4 नवंबर से गणना शुरू हुई। पहले गणना फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 4 दिसंबर थी। बाद में इसे बढ़ाकर पहले 11 दिसंबर और फिर 25 दिसंबर किया गया। पहले ड्राफ्ट रोल 31 दिसंबर को प्रकाशित होना था, जिसे 15 दिन बढ़ाकर 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित किया गया। दावे-आपत्तियों की मूल अवधि 6 फरवरी 2026 तक थी, जिसे बढ़ाकर 6 मार्च 2026 कर दिया गया था। यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना जंग ही ताइवान जीत जाएंगे जिनपिंग? विपक्षी नेता को चीन बुलाकर खेल बदलने की कोशिश
    Next Article
    जस्टिस यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया:घर में 500 के नोटों के बंडल जले मिले थे, इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायिक कामों से दूर रखा गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment