Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में प्रयागराज लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म रहा:39.8 डिग्री सेल्सियस पर पारा पहुंचा, बांदा की रात गर्म रही

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी में गर्मी का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार के बाद एक सप्ताह के भीतर तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा। रविवार को प्रयागराज 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। जबकि वाराणसी 39.3 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं बांदा में रात का तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले दस दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। आसमान साफ रहने और हवाओं के कमजोर पड़ने से दिन और रात दोनों के तापमान में लगातार वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि किसी सक्रिय मौसम तंत्र के अभाव में आने वाले दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इससे गर्मी का असर और तीखा होगा तथा लू जैसी परिस्थितियां बनने की भी आशंका है। रविवार की मौसम की आज की तस्वीरें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम साफ होने से किसानों को राहत कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम साफ होने से किसानों को राहत मिली है। क्योंकि, गेहूं की कटी पड़ी फसलें भीग गई थीं। तेज धूप होने से फसलें जल्दी सूखेंगी। इससे किसान जल्द से जल्द मड़ाई कर पाएंगे। फसलों के दाने काले पड़ने की आशंका कम होगी। अचानक आंधी-बारिश की वजह क्या थी? अचानक आंधी-बारिश की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस थी। ये इस सीजन में नॉर्मल है। हर साल इस सीजन में आंधी-तूफान के साथ बारिश होती है। हालांकि, इस साल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बहुत जल्दी-जल्दी आ रहे हैं। इस वजह से लगातार आंधी-बारिश का मौसम बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 साल की बेटी खोने वाले पिता का दर्द:जिस साले पर इतना भरोसा किया, उसने भांजी भी नहीं छोड़ा, ऐसे दरिंदे को फांसी हो
    Next Article
    नोएडा में 100 टन ग्रीन वेस्ट का होगा वैज्ञानिक निस्तारण:दिल्ली की तर्ज पर वेस्ट से बनाएंगे गैस और खाद, जारी की जा रही है EOI

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment