Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पारा 46.8°C, चलती बाइक आग का गोला बनी:गर्मी इतनी कि महिला चलते-चलते बेहोश, सड़कें पानी डालकर ठंडी की जा रहीं

    21 hours ago

    2

    0

    यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। सोमवार को पूरे प्रदेश में तेज धूप निकली है। 53 जिले हीटवेव (लू) की चपेट में हैं। सड़कों पर सन्नाटा है। उमस से लोगों का हाल बेहाल है। जौनपुर में चलती बाइक में आग लग गई। बाइक चला रहे युवक ने कूदकर जान बचाई। लखनऊ में चलते-चलते एक महिला बेहोश हो गई। अयोध्या और वाराणसी में सड़कों को ठंडा रखने के लिए पानी की बौछारें डाली जा रही हैं। काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों के लिए मैट बिछाई गई है। बाबा का फलों के रस से अभिषेक किया जा रहा है। इस बीच आज पूर्वांचल के 14 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। 10 जिलों में लू का रेड अलर्ट है। यानी यहां झुलसाने वाली धूप के साथ बहुत गर्म हवाएं चल सकती हैं। आज से नौतपा भी शुरू हो गया है। इसका मतलब है कि अब 9 दिन और ज्यादा गर्मी रहेगी। हीटवेव से हालात और बिगड़ेंगे। ज्यादातर जिलों का तापमान 45°C से ऊपर रह सकता है। इससे पहले, रविवार को बांदा देश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 46.8°C रिकॉर्ड किया गया। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र का ब्रह्मपुरी (47.2°C) देश का सबसे गर्म शहर रहा। झांसी, प्रयागराज और जालौन में पारा 45.6°C, आगरा में 45.4° और हमीरपुर 45.2°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये दो खबरें पढ़ लीजिए- 1. नौतपा में तेज गर्मी से बीमार होने का रिस्क, डॉक्टर से जानें इन 9 दिनों में क्या करें, क्या न करें देश में आज से नौतपा शुरू हो रहे हैं। इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर होता है क्योंकि इन 9 दिनों गर्मी और हीटवेव और तेज हो जाती है। इसका असर हमारे हार्ट से लेकर ब्रेन तक होता है। इसलिए नौतपा में डेली रूटीन और खानपान में छोटे-छोटे बदलाव करना जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. गर्मी में बढ़ जाता है नोज ब्लीडिंग का रिस्क, समझें नाक से खून आए तो क्या करें, क्या न करें गर्मियों में टेम्परेचर हाई होने से हवा रूखी हो जाती है। इससे सांस लेते समय नाक की म्यूकस लेयर इरिटेट होने लगती है। इसके कारण ब्लड वेसल्स फटने से कभी-कभार नाक से ब्लड आ सकता है। नाक से खून आने पर तुरंत क्या करें? किन लोगों को ज्यादा रिस्क होता है? पूरी खबर पढ़ें… मौसम की तस्वीरें- बिना किसी विक्षोभ और नौतपा के बीच बारिश का अलर्ट कैसे? मौसम विभाग ने बताया- यूपी में पिछले कुछ दिनों से तापमान बहुत ज्यादा है। तेज गर्मी के कारण जमीन और ऊपरी हवा के तापमान में बड़ा अंतर बन गया है। इससे आंधी और बारिश की स्थिति पैदा हो रही है। वहीं, पूर्वी यूपी से छत्तीसगढ़ की ओर एक ट्रफ लाइन भी एक्टिव है। इससे तेज हवाएं, बिजली और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 28 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचाई पर चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश में 29 और 30 मई को आंधी, बारिश के साथ बिजली कड़क सकती है। हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी विदेश मंत्री ने पूछा-ताजमहल कितने लोगों ने बनाया:पत्नी जेनेट बोलीं- अगली बार बच्चों को लेकर आऊंगी; डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई
    Next Article
    प्रतीक की तेरहवीं में अपर्णा रोईं, अखिलेश को खाना परोसा:डिंपल समेत पूरा यादव परिवार शामिल, योगी भी पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment