Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पड़ेगी भीषण गर्मी, आज पारा 40°C पार होगा:तेज धूप के साथ धूलभरी हवाएं चलेंगी; अगले 2 हफ्ते बारिश के आसार नहीं

    5 hours ago

    2

    0

    यूपी में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। रविवार सुबह से मौसफ साफ है। तेज धूप निकली है। हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज दिन में पारा 40°C पार पहुंच जाएगा। 25 से 35 किमी. की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं गर्म हवा लू का एहसास कराएगी। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से गर्मी बढ़ने लगी है। अगले 15 दिन कोई भी विक्षोभ सक्रिय नहीं हो रहा है। इस वजह से बारिश के आसार नहीं हैं। इससे भीषण गर्मी पड़ेगी। अधिकतम तापमान में 8°C और न्यूनतम तापमान में 6°C तक की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रयागराज और झांसी सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.6°C रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी और जालौन में पारा 37.4°C दर्ज किया गया। लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलीं। इस वजह से रात के वक्त हल्की ठंड महसूस हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- प्रदेश में अगले दो सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। बारिश के कोई आसार नहीं है। हवा का रुख बदलेगा। पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं से वातावरण में नमी घटेगी। गर्मी में और इजाफा होगा। रात और दिन के औसत तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। मौसम की आज की तस्वीरें- शहरों का हाल जानिए- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम साफ होने से किसानों को राहत कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम साफ होने से किसानों को राहत मिली है। क्योंकि, गेहूं की कटी पड़ी फसलें भीग गई थीं। तेज धूप होने से फसलें जल्दी सूखेंगी। इससे किसान जल्द से जल्द मड़ाई कर पाएंगे। फसलों के दाने काले पड़ने की आशंका कम होगी। अचानक आंधी-बारिश की वजह क्या थी? अचानक आंधी-बारिश की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस थी। ये इस सीजन में नॉर्मल है। हर साल इस सीजन में आंधी-तूफान के साथ बारिश होती है। हालांकि, इस साल वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बहुत जल्दी-जल्दी आ रहे हैं। इस वजह से लगातार आंधी-बारिश का मौसम बना हुआ है। किसानों को नुकसान हुआ, गेहूं की फसल पर संकट बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ। गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। इसे लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए थे। कहा था कि अफसर 24 घंटे के भीतर नुकसान का सर्वे करें और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को मदद देना सरकार की प्राथमिकता है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें मिर्जापुर में दिनदहाड़े वकील की हत्या करने वाले का एनकाउंटर; दोनों पैर में गोली लगी, पुलिसवाले टांगकर ले गए मिर्जापुर में वकील राजीव सिंह की हत्या करने वाले 50 हजार के इनामी राजेंद्र सोनकर को पुलिस ने शनिवार रात एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। उसके दोनों पैरों में गोली लग गई। पुलिसकर्मी उसे कंधे पर उठाकर गाड़ी तक ले गए, फिर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरानी संपत्तियां छोड़ने से अमेरिका का इनकार, देखें दुनिया आजतक
    Next Article
    वृंदावन नाव हादसा-12 मौतों के ये 4 जिम्मेदार:नाव मालिक और ठेकेदार को जेल भेजा, अफसरों ने खुद को बचा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment