Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में लू की चेतावनी, योगी बोले- अपना ख्याल रखें:बाघ के लिए कूलर लगे, कीचड़ में लोट रहा भालू; दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा

    15 hours ago

    1

    0

    यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। सोमवार को ज्यादातर जिलों में सुबह से तेज धूप निकली है। हवा की रफ्तार कम होने से उमस बढ़ गई है। सड़कों पर सन्नाटा है। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छातों और गमछों से बचते नजर आ रहे हैं। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए प्रचंड गर्मी का अलर्ट जारी किया है। फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र में लू (हीट-वेव) चलेगी। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर में रातें भी गर्म रहेंगी। योगी ने ‘X’ पर चिट्‌ठी लिखकर लोगों से अपना ख्याल रखने की अपील की है। कहा- बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। सूती या खादी के ढीले कपड़े पहनें। इस बीच, वाराणसी और प्रयागराज में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। 27 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया है। कानपुर चिड़ियाघर में बाघ के लिए कूलर लगाए गए हैं। भालू कीचड़ में लोटकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रयागराज सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.6°C दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 20°C तक पहुंच गया है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के असर से अगले 2-3 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होगी। अधिकांश जिलों का तापमान 45°C या इससे पार पहुंचेगा। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। फिलहाल अप्रैल के बचे दिनों में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम की तस्वीरें- मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान युद्ध से आर्थिक दबाव में एशिया के कई देश:तेल-गैस सप्लाई रुकी, फैक्ट्रियां ठप; एक्सपर्ट बोले- ये आर्थिक संकट सुनामी जैसा
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:प्रतापगढ़ में 3 सगे भाई-बहनों की तालाब में डूबकर मौत: गर्मी में नहाने गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment