Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में कल से मौसम बिगड़ेगा, आंधी-बारिश का अलर्ट:ओले भी गिर सकते हैं; प्रयागराज सबसे गर्म, पारा 39.6°C

    22 hours ago

    1

    0

    यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला एक हफ्ते से थमा हुआ है। सोमवार सुबह पूर्वी यूपी में मौसम साफ है। तेज धूप निकली है। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में बादल छाए हैं। बुंदेलखंड के जिलों में मौसम सामान्य है। सोमवार को पूरे प्रदेश में कहीं भी आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। कल यानी मंगलवार से फिर मौसम बिगड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 12 मई से इसका असर शुरू होगा। इस दौरान आंधी-बारिश हो सकती है। ओले भी गिर सकते हैं। 30 से 40 की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। बारिश न होने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। रविवार को दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 39.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 12 से 15 मई के बीच मौसम बिगड़ा रहेगा। तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। बारिश से तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। लेकिन इसके बाद तापमान में 6 से 8 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। यानी ज्यादातर शहरों का पारा 45 डिग्री के पार जाएगा। तस्वीरें देखिए- मौसम में उतार-चढ़ाव क्यों हो रहा? मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम लगातार बदल रहा है। कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश हो रही है। किसी-किसी दिन धूप के साथ मौसम साफ हो जा रहा है। अगले कुछ दिन ऐसे ही उतार-चढ़ाव के आसार हैं। इसका असर यूपी में दिख रहा है। पहाड़ों से आने वाली हवाएं मौसम को ठंडा बनाए हैं। बारिश के अनुकूल सिस्टम तैयार कर रही हैं। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? इस साल मानसून में कम बारिश का अनुमान निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर ने इस साल के मानसून का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, मानसून में बारिश सामान्य से 6% कम रह सकती है। जून से सितंबर तक मानसून के 4 महीनों में देश में बारिश का सामान्य औसत 868.6 मिमी. है। सामान्य से कम मानसून का मतलब है कि बारिश 90% से 95% के बीच रहेगी। एजेंसी ने 94% बारिश का अनुमान दिया है। जून में सामान्य बारिश होगी, लेकिन जुलाई से गिरावट शुरू होकर अगस्त और सितंबर में मानसून कमजोर पड़ेगा। खासकर अगस्त-सितंबर में बारिश की कमी ज्यादा रहने के संकेत हैं। सवाल- लू लगने से बचने के लिए क्या करना चाहिए? जवाब- गर्मी में सिर्फ धूप से बचना ही काफी नहीं है, बल्कि सही आदतें अपनाना भी उतना ही जरूरी है। थोड़ी-सी सावधानी लू जैसी गंभीर समस्या से बचा सकती है। गर्मी से कैसे बचें, ग्राफिक से समझिए यूपी में भी मानसून में कम बारिश होगी, वजह जानिए जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश में भी सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मानसून को प्रभावित कर सकती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए ------------------------ मौसम से जुड़ी हुई ये खबर भी पढ़ें- MP-राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट:बाड़मेर समेत 3 शहरों में पारा 46°C पार राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक बार फिर गर्मी लौट आई है। रविवार को राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में तापमान 46°C के पार पहुंच गया है। बाड़मेर सबसे गर्म शहर रहा, यहां 46.7°C तापमान दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री की हत्या:बाथरूम से निकलते ही सिर में गोली मारी; ट्रेन में हत्या की दो दिन में दूसरी वारदात
    Next Article
    मनोज पांडेय को मंत्री बनाकर शाह ने वादा पूरा किया:पहली बार कैबिनेट फुल; सबसे ज्यादा 25 ओबीसी मंत्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment