Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में अचानक मौसम पलटा, 10 जिलों में ओले गिरे:20 शहरों में आंधी-बारिश; पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा की छत उड़ी

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। प्रयागराज-वाराणसी समेत 10 जिलों ओले गिरे। आंधी के साथ तेज बारिश हुई। लखनऊ में अंधेरा छा गया। सुल्तानपुर में 60 किमी की स्पीड से तूफान आया। इससे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बने टोल प्लाजा की छत उड़ गई। अयोध्या में मौसम खराब होने के चलते सीएम योगी के रूट में बदलाव करना पड़ा। सीएम महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से टेढ़ी बाजार होते हुए राम मंदिर पहुंचे। पहले राम कथा पार्क में उनका हेलीकॉप्टर उतरना था। इससे पहले नोएडा, मथुरा, बरेली, प्रतापगढ़ समेत 20 से ज्यादा जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। मथुरा में अचानक हुई बारिश से बचने के लिए लोग ट्रॉली के नीचे बैठ गए। आगरा, सहारनपुर और मेरठ में बूंदाबांदी हुई। अयोध्या में धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई। सुल्तानपुर में बिजली गिरने से खेत में आग लग गई। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं की वजह से मौसम बदल गया है। लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। आज पूर्वांचल, अवध, बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र के 58 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिजली भी गिर सकती है। इससे पहले, मंगलवार को 15 जिलों में पारा 40°C से अधिक रहा। बांदा के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई। बावजूद इसके 45.6°C के साथ बांदा शहर यूपी में सबसे गर्म शहर रहा। 27 अप्रैल को बांदा में पारा 47.4°C दर्ज हुआ था। अप्रैल महीने में छठी बार प्रदेश में बांदा सबसे गर्म रहा था। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अगले 5 दिन यानी 4 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश होती रहेगी। गर्मी और लू से राहत मिलेगी। तापमान 3-4°C तक गिरेगा। हालांकि, दिन में धूप की वजह से उमस जैसे हालात बन सकते हैं। मौसम की तस्वीरें- आज किन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए- कल कैसा रहेगा मौसम? अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री की भतीजी ने रिश्वतखोर दरोगा से रिश्ता तोड़ा:2027 चुनाव के लिए अखिलेश ने स्पीड बढ़ाई, डांस पर एनकाउंटर होगा
    Next Article
    मंत्रियों-विधायकों को पीछे छोड़ नए चेहरे बने पसंद:राजनाथ के बेटे को उम्मीदवार के लिए चुना; 130 सीटों पर चौंकाने वाले नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment