Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 8वीं तक स्कूलों की टाइमिंग बदली:पढ़ाई साढ़े 12 बजे तक ही होगी; भीषण गर्मी के बीच सरकार का फैसला

    17 hours ago

    1

    0

    यूपी में भीषण गर्मी के बीच योगी सरकार ने 8वीं तक के परिषद स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा, 8वीं तक के स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेंगे। बच्चों की छुट्‌टी दोपहर 12.30 बजे हो जाएगी। शिक्षक दोपहर छेड़ बजे तक स्कूल में रहेंगे। निदेशक ने कहा है कि निजी स्कूलों में क्लासेस कब तक चलेंगी, यह फैसला प्रबंध समिति ले सकती है। अभी तक स्कूलों का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक था। लखनऊ के डीएम विशाखजी ने बताया, लखनऊ के निजी स्कूलों में समय बदलने का आदेश मंगलवार को जारी किया जाएगा। यूपी में 5 दिन लू चलने की चेतावनी, बाघ के लिए कूलर लगे सोमवार को ज्यादातर जिलों में सुबह से तेज धूप निकली। तापमान 40°C से ऊपर रहा। प्रयागराज, वाराणसी और बहराइच में गर्म तेज हवाएं चलीं। बाराबंकी, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर और हरदोई में उमस रही। दिन में सड़कों पर सन्नाटा दिखा। जरूरी काम से बाहर निकले लोग छातों और गमछों से बचते नजर आए। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 5 दिन लू चलने का अलर्ट जारी किया है। बताया कि रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। योगी ने ‘X’ पर चिट्‌ठी लिखकर लोगों से अपना ख्याल रखने की अपील की। कहा- बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। सूती या खादी के ढीले कपड़े पहनें। इस बीच, वाराणसी और प्रयागराज में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई। 27 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया। कानपुर चिड़ियाघर में बाघ के लिए कूलर लगाए गए। भालू कीचड़ में लोटकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करता दिखा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रयागराज सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.6°C दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी 20°C तक पहुंच गया। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के असर से अगले 4-5 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होगी। अधिकांश जिलों का तापमान 45°C या इससे पार पहुंचेगा। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। फिलहाल अप्रैल के बचे दिनों में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम की तस्वीरें- मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जापान में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी:बुलेट ट्रेन रोकनी पड़ी; सरकार बोली- आगे और बड़े भूकंप आ सकते हैं
    Next Article
    विराट और अनुष्का संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे:अक्षय तृतीया पर्व पर सत्संग में शामिल हुए; दोनों की उनसे यह छठवीं मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment