Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी कैबिनेट फैसले में राजधानी के लिए प्रस्ताव पास:लखनऊ में हेरिटेज सवरेगा, 1435 करोड़ से कन्वेंशन सेंटर; दुबग्गा के पास तीन फ्लाईओवर को मंजूरी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में 35 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जुड़े कई बड़े फैसले शामिल हैं। हेरिटेज भवनों के संरक्षण, इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के निर्माण और दुबग्गा फ्लाईओवर जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी मिलने से राजधानी के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। रोशनउद्दौला और छतर मंजिल का होगा हेरिटेज विकास कैबिनेट ने लखनऊ के ऐतिहासिक भवन रोशनउद्दौला और छतर मंजिल को हेरिटेज पर्यटन इकाइयों के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन भवनों को पीपीपी मॉडल के तहत ‘एडाप्टिव री-यूज’ के जरिए विकसित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित नजूल भूमि को पर्यटन विभाग के नाम निःशुल्क हस्तांतरित किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य इन ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षित करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना है। 1435 करोड़ की लागत से बनेगा इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर राजधानी के वृंदावन योजना सेक्टर-15 में इंटरनेशनल एग्जीबिशन-सह-कन्वेंशन सेंटर के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इस परियोजना की संशोधित लागत 1435.25 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है, जो पहले 1297.42 करोड़ रुपये थी। ईपीसी मोड पर बनने वाले इस सेंटर में 10 हजार लोगों की क्षमता वाला कन्वेंशन हॉल और 2500 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम होगा। इसे बड़े और छोटे दोनों प्रकार के आयोजनों के लिए उपयोगी बनाया जाएगा। बड़े आयोजनों और डिफेंस एक्सपो के लिए विशेष सुविधा प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर में वृहद पार्किंग, उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के विशेष प्रबंध किए जाएंगे। यहां एक साथ 5000 लोगों के भोजन और जलपान की व्यवस्था भी होगी। साथ ही डिफेंस एक्सपो जैसे आयोजनों के लिए टैंक और तोप जैसे भारी उपकरणों के प्रदर्शन की सुविधा भी विकसित की जाएगी। आगंतुकों की सुविधा के लिए पास में 5 स्टार और बजट होटल का भी प्रावधान रखा गया है। दुबग्गा चौराहे पर 3 लेन फ्लाईओवर को मंजूरी कैबिनेट ने लखनऊ-हरदोई मार्ग पर दुबग्गा चौराहा पर 1811.72 मीटर लंबे 3 लेन फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर लगभग 305.31 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दुबग्गा चौराहा राजधानी का प्रमुख ट्रैफिक जंक्शन है, जहां कानपुर बाईपास, हरदोई, सीतापुर, मलिहाबाद और अन्य मार्गों से आने-जाने वाले वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम से राहत, समय और ईंधन की होगी बचत फ्लाईओवर के निर्माण से दुबग्गा चौराहे पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। इससे यात्रा समय कम होगा, ईंधन की खपत घटेगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी। यह परियोजना राजधानी के ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शहीद दिवस पर मेरठ में भव्य पदयात्रा:युवाओं ने लिया शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प, देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुर्ती
    Next Article
    भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप:फतेहपुर में डीएम को ज्ञापन सौंपा, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment