Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की टायर फैक्ट्री में आग, 2 मजदूर जिंदा जले:टैंक में तेल की लोडिंग के वक्त हादसा, 2 किमी दूर तक दिखीं लपटें

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के ओम जेवी आरडी टायर फैक्ट्री में सोमवार शाम तेल टैंक में लोडिंग के दौरान भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि टैंक का ऊपरी हिस्सा लपटों से घिर गया। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के समय फैक्ट्री में छह मजदूर काम कर रहे थे। आग की लपटें और धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामला जिला मुख्यालय से 44 किमी दूर गजनेर थाना क्षेत्र के जरिहा गांव का है। देखिए 2 तस्वीरें… 2 किलोमीटर तक दिख रहा धुएं का गुबार जरिहा गांव स्थित 'ओम जेवी आरडी टायर फैक्ट्री' में पुराने टायरों को गलाकर तेल बनाया जाता है। फक्ट्री में टायरों को गलाने के लिए बड़े-बड़े टैंक बने हैं। इसमें टायरों को गलाया जाता है। इसके बाद तेल बनाया जाता है। रविवार शाम 5 बजे लोडिंग के दौरान तेल टैंक में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में टैंक के ऊपरी हिस्से में आग फैल गई। आसमान में आग की लपटें उठी। करीब 2 किलोमीटर दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दिया। फैक्ट्री के अंदर कई लोग काम करते हैं। घटना के समय फैक्ट्री में 6 मजदूर काम कर रहे थे। दो थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में 2 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं अन्य मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही दो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव भी दमकल की कई गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। वहीं कुछ मजदूरों को एंबुलेंस से अस्पताल के लिए रवाना किया गया है। एएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी आलोक प्रसाद, सीओ संजय सिंह पहुंचे। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। अब पानी की बौछारों से टैंक को ठंडा किया जा रहा है। घटनास्थल पर पहुंची एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने पहुंचकर अधिकारियों से आग लगने के कारणों के बारे जानकारी ली। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने की शाम 6 बजे सूचना मिली थी। आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है। दोनों शवों को उचित कार्रवाई के लिए आगे भेज दिया गया है। फैक्ट्री में आग पर काबू पाने के बाद स्थिति सामान्य है। फैक्ट्री मालिक को बुलाया गया है। …………………… ये खबर भी पढ़िए करोड़पति बहू बोली- मैं कोर्ट को सच बताना चाहती हूं:कहा- मैंने विशाल को चाबी नहीं दी, पुलिस कस्टडी रिमांड के विरोध में अर्जी दी कानपुर में ससुर की हत्यारोपी करोड़पति बहू शालू ने पुलिस कस्टडी रिमांड के विरोध में कोर्ट में अर्जी दी है। इसमें शालू ने कहा कि विवेचक ने मेरी रिमांड के लिए जो आधार बताया है। वह गलत है। मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में मैं कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराना चाहती हूं। ताकि सच सामने आ सके। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    आवास विकास के साथ अब मेडा में भी चलेगा बुलडोजर:सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 9 दिसंबर को, अवैध संपत्तियां चिन्हित करने के दिए निर्देश
    Next Article
    उरई में जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता:बालक और बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment