Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'यूपी की सड़कें हेमा-ऐश्वर्या नहीं, केशव के गाल जैसी खुरदरी':करणी सेना प्रमुख बोले- राम मंदिर में बड़ा घोटाला, चोरी को दबाया जा रहा

    1 day ago

    1

    0

    'अलीगढ़ में जिस तरह से विकास होना चाहिए था, वो नहीं हुआ। उसके जिम्मेदार यहां के चुने हुए विधायक, सांसद और मंत्री हैं। पहले मुझे यहां आने में 2 घंटे का समय लगता था, लेकिन अब 4 घंटे लगते हैं। इसकी वजह खराब सड़कें हैं। ये बहुत बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, कहते हैं कि नितिन गड़करी जी ने बहुत काम किया, सड़कें बहुत सुंदर बनवाई हैं। हमें भी कई बार लगने लगा था कि ऐश्वर्या राय और हेमा मालिनी के गाल की तरह सड़कें चिकनी हो गई हैं, लेकिन ये सही नहीं है। यहां की सड़कें डिप्टी सीएम केशव मौर्य के गाल की तरह खुरदरी हो गई हैं।' ये बातें करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने कहीं। वह शुक्रवार को अलीगढ़ के एक स्कूल में करणी सेना की बैठक में शामिल होने आए थे। यहां उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाया। कहा- मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा। ये बड़ा घोटाला है। इसकी जांच हो, दोषियों पर सख्त एक्शन होना चाहिए। ‘अलीगढ़ के नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम पर’ सूरजपाल ने कहा- कल्याण सिंह के कार्यकाल में अलीगढ़ का विकास हुआ था। उस समय जो सड़कें बनी थीं, वो आज तक वैसे ही हैं, लेकिन अब जो सड़कें बन रही हैं, उन्हें बनाने में केवल भ्रष्टाचार किया जा रहा। वर्तमान सरकार में नगर निगमों में भ्रष्टाचार चरम पर है। विकास कार्यों की गुणवत्ता पूरी तरह घटिया हो चुकी है। हम लोगों के पास एक-एक के अधिकारी की लिस्ट है। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो इनके घरों का घेराव किया जाएगा। ‘चोरों को चोर और डाकुओं को डाकू कहने से डरेंगे नहीं’ उन्होंने कहा- करणी सेना हमेशा सच के साथ खड़ी रहेगी। हम चोरों को चोर और डाकुओं को डाकू कहने से नहीं डरेंगे। अलीगढ़ का विकास न होने के लिए यहां के अधिकारी, विधायक और सांसद जिम्मेदार हैं। मैं आज अलीगढ़ के सोए हुए लोगों को जगाने आया हूं। लोगों को विकास के लिए आवाज उठानी होगी। अलीगढ़ के सभी विधायकों की संपत्ति जांच हो। 'करणी सेना 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने जा रही' सूरजपाल ने कहा- इस बार यूपी में करणी सेना 50 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। अलंकार अग्निहोत्री (सस्पेंडेड PCS) हमारे मित्र हैं। हमसे मिलने आए थे। हमसे उनकी बात भी हुई थी, लेकिन हम लोग इस बार अकेले चुनाव लड़ने जा रहे। हमारा किसी के साथ गठबंधन नहीं हुआ है। मैं यहां के लोगों को बताना चाहता हूं कि यहां की सभी पार्टियों के नेता चोर हैं। राम मंदिर चढ़ावे में हुई चोरी को दबाने का प्रयास किया जा रहा उन्होंने कहा- राम मंदिर चढ़ावे में चोरी हुई है। इसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक इस मामले में चंपत राय के चेले टिन्नू यादव, लवकुश मिश्रा, गोपाल राय और अनिल मिश्र का नाम आया है, लेकिन किसी पर भी FIR नहीं हुई है। किसी आदमी का पर्स अगर चोरी हो जाए तो पुलिसवाले गरीब आदमी को लाकर पीटते हैं, लेकिन विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर में करोड़ों रुपए का चढ़ावा चोरी हो गया और कोई कार्रवाई नहीं हुई, ये सोचने की बात है। SIT से कुछ नहीं होगा, FIR की जाए सूरजपाल ने कहा- चंपत राय को एक सोटा भी लगा है क्या। ये तो छोड़िये यही बता दीजिए कि अनिल मिश्रा, टिन्नू यादव गोपाल राय से कोई पूछताछ हुई है क्या। मुझे पीएम मोदी मोदी और सीएम योगी की ईमानदारी पर कोई शक नहीं है, लेकिन ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। मैं सीएम योगी से मांग करूंगा कि इस मामले में एसआईटी गठित करने से कुछ नहीं होगा। एफआईआर कराए। ‘मैंने राजभर को नालायक बोल दिया तो उन्हें बुरा लग गया’ सूरजपाल ने कहा- मैंने मंत्री ओम प्रकाश राजभर को नालायक बोल दिया तो उन्हें बुरा लग गया। मैं तो आज भाजपा के लोगों पर सवाल खड़े कर रहा हूं। किसी को बुरा लगता है तो लगे। मुझे फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा था कि हम चुनाव क्यों न लड़ें? जब राजभर जैसे नालायक व्यक्ति को आप मंत्री बना देते हो। अपना दल, सपना दल टाइप के लोगों को आप सीटें दे देते हो। हमारे साथ बनिया, ब्राह्मण, क्षत्रिय बिरादरी खड़ी हैं। तो हम लोग चुनाव नहीं लड़ सकते क्या? ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- सपा सांसद राजीव राय बोले- आओ लड़ लो: किसी के बाप में दम नहीं, जो मऊ से मुझे निकाल सके; मंत्री एके शर्मा से फिर भिड़ंत मऊ में शुक्रवार को ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम में घोसी से सपा सांसद राजीव राय और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के बीच फिर तल्खी दिखी। सपा और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। सपा सांसद राजीव राय ने पुलिसवालों से कहा, 'अपराधियों को यहां बैठाया गया था। पुलिस की सूची में उनके नाम हैं। पुलिस की वर्दी पर दाग है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'घर छोड़कर मथुरा गया पति, वहां श्याम गुरु बना':पलवल की महिला बोली- शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी की, अब तीसरी महिला संग रह रहा
    Next Article
    वफादारी पर चच्चू मौन, सपा सांसद सबूत दे रहे:थूक से लाल हुई SDM की गाड़ी, DM साहब घटवाएंगे गर्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment